Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: अररिया में अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना सोमवार शाम की है, जब मुखिया अमरेंद्र यादव अपने गांव में हो रहे अष्टयाम कार्यक्रम में मौजूद थे। उसी समय कुछ अपराधियों ने कार्यक्रम में आकर उनपर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। गोली उनके बाएं सीने और सर में लगी है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
criminals shot mukhiya in araria

बिहार के अररिया में नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत गोडराहा विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मार दी।


घटना सोमवार शाम की है, जब मुखिया अमरेंद्र यादव अपने गांव में हो रहे अष्टयाम कार्यक्रम में मौजूद थे। उसी समय कुछ अपराधियों ने कार्यक्रम में आकर उनपर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। गोली उनके बाएं सीने और सर में लगी है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

आनन-फानन में लोगों ने उन्हें फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया है। मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है।


बता दें कि अमरेंद्र यादव नरपतगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं।

इस गोलीबारी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था। संभवतः इसी विवाद के चलते उनपर हमला किया गया।

क्या बोली पुलिस?

अररिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व की रंजिश को लेकर हुवे विवाद/मारपीट के क्रम में गोली मारने की घटना घटित हुई है। जख्मी को बेहतर इलाज हेतु मैक्स अस्पताल पूर्णिया में रेफर किया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है। घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु करवाई की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान