Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

4,000 करोड़ के बजट से राज्य में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने 'हर घर नल का जल' कार्यक्रम के तहत 30,207 वार्डों में 7,326 छोटी हुई जगहों पर साफ़ पेयजल की व्यवस्था कराने का एलान किया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bihar government will make arrangements for pure drinking water with a budget of rs 4,000 crore

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने ‘हर घर नल का जल’ कार्यक्रम के तहत 30,207 वार्डों में 7,326 छोटी हुई जगहों पर साफ़ पेयजल की व्यवस्था कराने का एलान किया।


ज्ञापन में इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत तीन हज़ार छह सौ बयालीस करोड़ बहत्तर लाख रुपये की लागत से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की बात कही गई है।

जलापूर्ति योजना के निर्माण और 5 साल तक रख रखाव के लिए आवंटित रकम का इस्तेमाल किया जाएगा। यह योजना उन घरों में घरेलू जल कनेक्शन प्रदान करने के लिए है जहाँ पानी की गुणवत्ता खराब है। इससे वहाँ बिना रुकावट पेयजल उपलब्ध होगा, जो टैप के जरिए मिलेगा।


गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में भी पेयजल योजना

लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग ने ‘हर घर नल का जल’ योजना अंतर्गत राज्य में गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में भी साफ़ पीने के पानी की व्यवस्था कराने का एलान किया। गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों के 16,426 वार्डों में पेयजल का इंतज़ाम किया जाएगा। इन वार्डों में कुल 3,393 छूटी हुई जगहों पर टैप के माध्यम से पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा।

इस योजना के निर्माण और 5 वर्षों तक संचालन के लिए 1063.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

बता दें कि गुणवत्ता प्रभावित और गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों को मिलाकर कुल 10,719 चिन्हित जगहों के परिवारों को साफ़ पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। दोनों क्षेत्रों में योजना लागू करने के खर्च को जोड़ा जाए तो कुल मिलाकर इन दोनों योजनाओं पर 4.90618 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान