Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या

अररिया में अवैध संबंध का विरोध करने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपनी एक वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। मामला अररिया के बथनाहा ओपी क्षेत्र के बेलाही पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 का है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
A man strangulates his wife for opposing extra marital affair in araria

अररिया में अवैध संबंध का विरोध करने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपनी एक वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। मामला अररिया के बथनाहा ओपी क्षेत्र के बेलाही पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 का है।


मृतका बेलाही वार्ड नंबर 11 निवासी मो नजाम की 26 वर्षीय पत्नी सकीना खातून बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई मो साबिर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनके बहनोई मो नजाम ने फोन कर बताया कि मेरी बहन सकीना खातून की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। आप लोग जल्दी यहां पहुंचें। सूचना मिलते ही भाई अपनी बहन की ससुराल बेलाही पहुंचा, तो देखा कि दरवाजे पर भीड़ लगी हुई है और उनकी बहन सकीना खातून मृत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हो गये।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

“सकीना को मृत देख घटना की सूचना बथनाहा ओपी को दी। सूचना मिलते ही बथनाहा ओपी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई,” साबिर ने कहा।


साबिर ने आगे बताया कि उनकी बहन की शादी 10 वर्ष पहले मो नजाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही नजाम सहित ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उनकी बहन के साथ मारपीट की जाने लगी थी।

“बहन को पति के अवैध संबंध के बारे में पता चला की जिस ईंट-भट्ठा में निजाम काम करते हैं, वहीं की एक महिला के साथ उनका अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन नजाम की आदतों में सुधार नहीं आया,” साबिर कहते हैं।

साबिर के मुताबिक, “जब बहन की ससुराल पहुंचे, तो आसपास से जानकारी मिली कि मेरी बहन को बुरी तरीके से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क