Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके दुःख व्यक्त किया किया और कहा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। चेन्नई में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके दुःख व्यक्त किया किया और कहा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

शिक्षा मंत्री के सम्मान में राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जायेगा।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें पारस हॉस्पिटल रांची से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया था। चेन्नई जाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में मुलाकात किया था और बेहतर इलाज के लिए चेन्नई जाने की सलाह दी थी।


सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि “अपूरणीय क्षति ! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

कोरोना होने के बाद फेफड़े का ट्रांसप्लांट

2020 में कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़े खराब हो गए थे। चेन्नई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था। करीब एक साल ठीक रहने के बाद 14 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

झारखंड में टाइगर नाम से थे मशहूर

हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो का गिनती झारखंड के लोकप्रिय और कद्दावर नेताओं में था। जगरनाथ महतो प्रदेश में टाइगर नाम से विख्यात थे। जगरनाथ महतो ने अपनी राजनीति जीवन की शुरुवात 1990 में विधायक शिवा महतो के सहयोगी के रूप में किया था।

उन्होंने पहली बार 2000 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। इसके बाद 2005 में जेएमएम के तरफ से जगरनाथ महतो डुमरी सीट से विधायक बने और डुमरी सीट से लगातार तीन बार विधायक बनने वाले इकलौते विधायक हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू की यशोदा देवी को हराया था। इससे पहले 2014 में भाजपा के लालचंद महतो को करीब 32000 मतों से हराया था। उन्होंने 2005, 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल किया था।

Also Read Story

BPSC हेडमास्टर पदों के लिये आयु सीमा में छूट मिलने वाले अभ्यर्थियों का 11 मई से आवेदन

BPSC TRE-3 के प्रश्न-पत्र लीक मामले का ख़ुलासा, गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अररिया: ‘छांव फाउंडेशन’ ने खोला एक और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिलाएं ले सकेंगी निःशुल्क ट्रेनिंग

अररिया: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर भारत-नेपाल सीमा से गिरफ़्तार

किशनगंज: जाम से निजात दिलाने के लिये रमज़ान पुल के पास नदी के ऊपर बनेगी पार्किंग

बिहार: तीसरे चरण में 60% वोटिंग, अररिया में सबसे अधिक मतदान

तेजस्वी यादव की कमर का दर्द बढ़ा, पटना के IGIMS अस्पताल में कराई जांच

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राबड़ी देवी सहित 11 MLC ने ली शपथ

अररिया: लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

53 वर्ष में 12वीं में लिया एडमिशन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे इसलिए उनकी प्रारंभिक पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पाई थी। जगरनाथ महतो शुरुवात में नौवीं तक की पढ़ाई करके स्कूल ड्रॉपआउट हो गए थे। फिर उन्होंने 28 वर्ष की आयु में मैट्रिक की परीक्षा दिया।

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद लोगों ने उनके पढ़ाई को लेकर बयानबाजी शुरू कर दिया जिस कारण उन्होंने 53 वर्ष की आयु में इंटर में नामांकन करवाया। उनका नामांकन बोकारो स्थित देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नवाडीह में हुआ जिसकी स्थापना विधायक रहते हुए जगरनाथ महतो ने खुद किया था। उनके अनुसार बिनोद बिहारी का नारा ‘पढ़ो व लड़ो’ से आगे पढ़ने की प्रेरणा मिली।

शीर्ष नेताओं ने जताया शोक

जगरनाथ महतो के निधन पर राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया कि ‘झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए दुखदायी है। राजनीतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

सुपौल लोकसभा चुनाव: चुनाव से दो दिन पहले प्रत्याशी कलीम खान का अपहरण कर पेड़ से लटकाने का आरोप

जो 400 का नारा दे रहे थे, अब सरकार कैसे बचाई जाये सिर्फ इसका प्रयास कर रहे हैं: तारिक़ अनवर

कटिहार: सड़क न बनने से नाराज़ महिलाओं ने घंटों किया सड़क जाम

अररिया: लोकसभा चुनाव की वोटिंग के मद्देनज़र भारत-नेपाल बॉर्डर सील, आने-जाने पर लगी रोक

किशनगंज में बग़ैर सीजर के महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

अररिया: निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने पर AIMIM ने जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित

“हिन्दू, मुस्लिम किये बिना पीएम मोदी पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते”, सहरसा में बोले मनोज झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार-बंगाल सीमा पर वर्षों से पुल का इंतज़ार, चचरी भरोसे रायगंज-बारसोई

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?