Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

डाक विभाग में 30,041 पदों पर वैकेंसी, 23 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन अदा करना होगा। एससी, एसटी, महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांस्जेंडर श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
gramin dak sevak vacancy 2023

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 30,041 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। ग्रामीण डाक सेवक के अंतर्गत ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक पदों पर बहाली होनी है। इसके लिए 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक 24 से 26 अगस्त के बीच अपने आवेदन में एडिट या सुधार कर सकते हैं।


बिहार के लिए कुल 2300 पदों पर बहाली के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन पदों में सामान्य श्रेणी के 1,032, ओबीसी के 646, एससी के 313, एसटी के 67, ईडब्ल्यूएस के 194 और दिव्यांग श्रेणी के 48 पद शामिल हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

वेतनमान और आयु सीमा

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर बहाल होने वाले अभ्यर्थियों को मासिक वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (डीए) भी प्रदान किया जाएगा। ब्रांच पोस्टमास्टर का समय से संबंधित नियमितता भत्ता (टीआरसीए) वेतनमान स्लैब 12,000-29,380 रुपये तथा सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक का वेतनमान 10,000-24,470 रुपये है।


इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि को) और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी अभ्यर्थियों की आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी की 3 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थियों की 10 वर्ष, ओबीसी वर्ग के दिव्यांगों की 13 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के दिव्यांगों को 15 वर्ष की छूट मिलेगी।

ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। हालांकि ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों (जो आरक्षण की श्रेणी में नहीं आते हैं) के लिए कुल पदों की 10 फीसदी सीट आरक्षित रहेगी।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन अदा करना होगा। एससी, एसटी, महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांस्जेंडर श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सभी विषय में माध्यमिक (10th) परीक्षा उत्तीर्ण हो। माध्यमिक (10th) परीक्षा में गणित और अंग्रेजी कम्पल्सरी या एलेक्टिव विषय के रूप में पढ़ा हुआ हो। माध्यमिक (10th) परीक्षा में आवेदन कर रहे सर्किल के स्थानीय भाषा को कम्पल्सरी या एलेक्टिव विषय के रूप में पढ़ा हुआ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक को कंप्यूटर की जानकारी और साईकिल भी चलाने में निपुणता हो।

इन पदों के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन के लिए आवेदकों का एक सिस्टम जेनेरेटेड मेरिट लिस्ट जारी कर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेरिट सूची माध्यमिक (10th) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। वैसे बोर्ड जो अंकों की जगह ग्रेड प्रणाली में परिणाम जारी करते हैं, उनके लिए आवेदकों द्वारा प्राप्त ग्रेड को साढ़े नौ (9.5) से गुणा कर प्राप्तांक निकाला जाएगा।

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की मेरिट सूची विभाग के अधिकारिक वेबसाइट और ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने अभ्यर्थियों को लगातार वेबसाइट पर विज़िट करने की सलाह दी है। मेरिट सूची में आए उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की जाएगी।

नियुक्ति के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • माध्यमिक (10th) परीक्षा का अंकपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मेडिकल प्रमाण पत्र (किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से जारी)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

One thought on “डाक विभाग में 30,041 पदों पर वैकेंसी, 23 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क