Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

‘मैं मीडिया’ के बारसोई संवांदाता आकिल के घर चोरी, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना पर सालमारी ओपी की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और जायज़ा लिया। फिर दूसरे दिन सालमारी ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार नमन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
theft at the house of barsoi correspondent aquil of main media

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत सालमारी बाजार स्थित ‘मैं मीडिया’ के पत्रकार आक़िल जावेद के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान और नगदी चुरा ली है।


आकिल ने बताया, “मेरा एक घर कुछ दिनों से बंद था। आखिरी बार 14 अक्टूबर की दोपहर घर बंद कर गांव आया था। जब 16 अक्टूबर की शाम मेरे पिताजी और मां सालमारी स्थित आवास पर पहुंचे, तो पाया कि घर के दोनों दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई है और बाहर रखे मिटकेस का भी हैंडल टूटा है। साथ ही घर के अंदर किचन में रखे सारे नए और पुराने बर्तन गायब हैं (बर्तन की अनुमानित कीमत लगभग दस हज़ार रुपये), घर के अंदर रखे मिटकेस से भी कई सामान, कई हजार रुपये (रुपये रखने का पात्र सहित) गायब मिले।”

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

“घर में रखे बक्से को भी खोला गया और घर के पूरे सामान को तितर-बितर कर दिया है,” आकिल ने आगे बताया।


घटना की सूचना पर सालमारी ओपी की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और जायज़ा लिया। फिर दूसरे दिन सालमारी ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार नमन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की।

पत्रकार आकिल जावेद पिछले तीन सालों से ‘मैं मीडिया’ से जुड़े हैं। वह बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों की मूल समस्यायों पर ग्राउंड रिपोर्ट करते हैं।

आपको बता दें कि सालमारी बाजार आजमनगर प्रखंड का सबसे व्यस्त व बड़ा बाज़ार है और स्थानीय पुलिस आउटपोस्ट भी काफी नजदीक है।

उल्लेखनीय है कि चोरों द्वारा बंद घरों को निशाना बनाने की घटनाएं कटिहार जिले में कोई नई बात नहीं हैं। कुछ दिन पूर्व कटिहार में सहायक थाना अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में दिन दहाड़े चोरों ने चोरी की थी‌। घटना के वक्त पति पत्नी न्यायालय में थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान