Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: बारिश ने बिगाड़ा रेलवे रैक प्वाइंट का हाल, बर्बाद हो रहा जरूरी सामान

कटिहार में मॉनसून की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आयी है, लेकिन इस बारिश से गौशाला रेलवे रैक प्वाइंट पर देश का अनाज और जरूरी सामान बर्बाद हो रहा है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar railway junction rack

कटिहार में मॉनसून की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आयी है, लेकिन इस बारिश से गौशाला रेलवे रैक प्वाइंट पर देश का अनाज और जरूरी सामान बर्बाद हो रहा है।


इससे रैक प्वाइंट से जुड़े व्यापारी और मज़दूर परेशान हैं।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

दरअसल, करोड़ों का राजस्व देने वाले गौशाला रैक प्वाइंट में कटिहार रेल मंडल की उदासीनता के कारण कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश शुरू होते ही माल लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


तय समय पर रैक प्वाइंट खाली नहीं करवाने पर व्यापारियों को कई गुना ज्यादा पैनल डीसी चार्ज देना पड़ता है। इस इलाके में सभी तरह का जरूरी सामान अन्य राज्यों से रेलवे रैक के माध्यम से लाया जाता है। यहां से बड़े पैमाने पर मक्का लोड कर अन्य प्रदेशों में भेजा जाता है।

व्यापारी नवीन कुमार कहते हैं कि यहां पर रैक प्वाइंट पर जरूरी सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे अगर कोई कदम नहीं उठाता है तो वे लोग अब माल सड़क मार्ग से मंगवाएंगे।

मजदूरों के लिए यहां शेड की व्यवस्था नहीं होने से बारिश में मजदूर काम नहीं कर पाते हैं। मजदूर फुच्चो पासवान कहते हैं कि रैक प्वाइंट में पीने का पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।

माल उतारने में देरी होने से रेलवे द्वारा व्यापारियों से पैनल डीसी की मांग की जाती है, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान होता है। बारिश के समय इन मज़दूरों को भींगकर काम करना पड़ता है।

रेलवे रैक प्वाइंट की इस बदहाली पर कटिहार रेलवे के एडीआरएम ने कहा कि इस रैक प्वाइंट के साथ-साथ दूसरे रैक प्वाइंट के कायाकल्प का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है। “जितने भी लोडर हैं, उनके साथ सहयोग के लिए हम तैयार हैं। जल्द ही इस रैक प्वाइंट का कायाकल्प होगा,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे