Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

स्कूल की टाइमिंग और केके पाठक को लेकर विधानसभा में गुरूवार को भी विपक्ष का हंगामा

विपक्षी विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि शिक्षक कक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी सुबह 9.45 बजे स्कूल आएंगे और कक्षा समाप्त होने के 15 मिनट बाद यानी 4:15 बजे वापस जाएंगे। शिक्षा विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
opposition creates ruckus in bihar assembly on thursday regarding school timings and kk pathak

बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रही है। विपक्ष का कहना है कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आदेश भी नहीं मान रहे हैं।


विधानसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने स्कूल की टाइमिंग और केके पाठक का मुद्दा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्षी विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि शिक्षक कक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी सुबह 9.45 बजे स्कूल आएंगे और कक्षा समाप्त होने के 15 मिनट बाद यानी 4:15 बजे वापस जाएंगे। शिक्षा विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है।


पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक वीडियो दिखाने की कोशिश की और कहा कि अधिकारी शिक्षक को गाली तक देते हैं। इसके बाद विपक्षी सदस्य वेल में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सदस्यों से अपनी जगह पर जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन सदस्यों ने हंगामा जारी रखा।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उच्च सदन में भी ऐसा वीडियो दिखाया गया है, और आसन से भी आग्रह किया गया है कि वहां टेप देख लें।

उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि उच्च सदन के सभापति को वह टेप उपलब्ध है, सरकार की तरफ से भी उनको अधिकृत किया गया है कि आप स्वयं वो क्लिप देख लें, उसमें क्या आपत्तिजनक है, आपकी जो अनुशंसा होगी, सरकार मानेगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

वहीं, स्कूल के टाइमिंग को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है, स्कूल उसी के अनुसार चलेगा और शिक्षक बच्चों के आने से 15 मिनट पहले आएंगे।

“विद्यालय 10 से 4 चले और शिक्षक पौने दस तक विद्यालय पहुंचें। यह मुख्यमंत्री का आधिकारिक घोषणा सदन में है। कुछ सदस्य कह रहे हैं कि जिला स्तर के कुछ जिलों के पदाधिकारियों द्वारा इससे अलग हटकर निर्देश जारी किया गया है,” उन्होंने कहा।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा, “सरकार उसको ज़रूर देखेगी। और मुख्यमंत्री की जो इस सदन में घोषणा है, सरकार उसका अनुपालन सुनिश्चित करेगी।”

दरअसल, भोजपूर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र इंटरनेट पर वायरल है। 21 फरवरी को जारी इस पत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और जिला/प्रखंड स्तर के कर्मियों को 8.30 से 9 बजे के बीच स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था।

पत्र में कहा गया कि विभाग के वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशानुसार ही निरीक्षण का आदेश जारी किया गया है। साथ ही निरीक्षण पर ना जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों का वेतन काटने का भी आदेश इस पत्र के माध्यम से दिया गया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क