Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पाताल में पढ़ाई करने का सपना देख रहे नीट अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। पूर्णिया जीएमसीएच में एमबीबीएस की पढ़ाई बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। सत्र 2023-24 से 100 सीटों के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
gmch purnea

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पाताल में पढ़ाई करने का सपना देख रहे नीट अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। पूर्णिया जीएमसीएच में एमबीबीएस की पढ़ाई बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। सत्र 2023-24 से 100 सीटों के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की अनुमति मिल गई है।


राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस सत्र से ही छात्र कोर्स में दाख़िला ले सकेंगे। आयोग ने अभी 100 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई की इजाज़त दी है।

Also Read Story

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

इसको लेकर आयोग ने लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 13 से ज्यादा डिपार्टमेंट होगें। हालांकि फैकल्टी की संख्या को लेकर आखिरी वक्त में निर्णय लिया जाएगा।


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि आधारभूत संरचना और फैकल्टी को हरी झंडी मिलने के बाद साल के अंत तक एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यहां छात्रों को नीट परीक्षा (NEET) में काउंसलिंग के बाद ही दाखिला मिल सकेगा।

मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायो केमेस्ट्री ,फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन, फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट होंगे।

वहीं क्लीनिकल में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक्स, आई, ईएनटी, स्किन एंड वीडी, साइकेट्री, डेंटल, पीएमआर (फिजियोथेरेपी) जैसे डिपार्टमेंट शामिल होंगे।

सभी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सिनियर रेजिडेंट तथा एनाटॉमी और फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट में ट्यूटर तथा जूनियर रेजिडेंट की बहाली की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क