शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें इन नए शिक्षक पदों की स्वीकृति मिली। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों की 108 योजनाओं पर मुहर लगी।
परमार रवि 1992 के बिहार बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह बिहार के खान व भूविज्ञान विभाग के अपर मुख्य सचिव सह खनन आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और उन्होंने पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर (पीजी) किया है।
सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 2,646, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 666, अनुसूचित जाति वर्ग के 1,650, अनुसूचित जनजाति के 96, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1,428, पिछड़ा वर्ग के 642 और पिछड़ा वर्ग (महिला) की 492 उम्मीदवार शामिल हैं।
हजारीबाग जिला पुलिस के एक अफसर ने बताया कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है। यह जांच का विषय है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों से बरामद किया गया है, वह प्रश्न क्या परीक्षा में आया है या नहीं। इसे लेकर बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए दी गई।
घटना की सुबह पीड़ित परितोष कुमार दास ने एक पड़ोसी की मदद से घर का दरवाज़ा खुलवाया और फिर घटना की शिकायत पुलिस में की गई। दोपहर 1.30 बजे डालखोला एसडीपीओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से बात कर मामले का जायज़ा लिया।
आदिल हसन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मुसलमानों और दलितों की खुली दुश्मन है। उन्होंने राजद के तेजस्वी यादव को भी अपने निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने एएमयू सेंटर के लिए कोई आवाज़ नहीं उठाई।
रांची रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि मंत्रालय ने रांची-जयनगर-रांची, रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-कटिहार-रांची और रांची-पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेन का टाइम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
अभ्यर्थियों का चयन तीन स्तरीय परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार होगा। प्रारंभिक परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 सवाल पूछे जायेंगे। सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा के लिये 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
मामला अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय जितवारपुर, पलासी पटेंगना का है। बच्चों ने विद्यालय में दोपहर करीब 1 बजे भोजन खाया था। उसके बाद तकरीबन 4 बजे के समय उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। बच्चों के परिजनों ने प्रशासन को तुरंत इसकी खबर दी और सब बच्चों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
गौरतलब हो कि बीते 8 मार्च की रात लगभग 12 बजे आजम नगर के जयजला गांव के निवासी हाजी जरदीश के घर पर करीब दो दर्जन से अधिक अज्ञात डकैतों ने हथियार, गैस कटर, सिलेंडर से लैस होकर लूटपाट की थी। डकैतों ने घर के कमरों में रखी अलमारी, ट्रक, बक्सा इत्यादि को खोल-तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली थी।
होमगार्ड की महिला कर्मियों ने भी उत्पाद विभाग के दरोगा जितेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला कर्मी झूमी कुमारी सिंहा ने ‘मैं मीडिया’ को बताया कि एएसआई जितेंद्र कुमार यादव ड्यूटी के दौरान महिला कर्मियों को परेशान करते हैं और रात में बिना जरूरत कॉल करते हैं, जिससे वे लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एएसआई अकेले महिला कर्मी को ड्यूटी पर ले जाने के लिये मजबूर करते हैं, जिस वजह से महिला कर्मी डरी रहती हैं और कोशिश करती हैं कि उसके साथ ड्यूटी ना पड़े।
किशनगंज एएमयू सेंटर पर जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में निःशुल्क 224.02 एकड़ जमीन दी थी लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल होने के बावजूद राशि आवंटित नहीं की गयी।
ओएमआर उत्तर पुस्तिका (OMR Answer Sheet) में प्रश्न पत्र बुकलेट (Question Booklet) का सीरीज़ अंकित रहेगा। अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र बुकलेट की संख्या लिखेंगे तथा रोल नंबर का केवल गोला रंगना सुनिश्चित करेंगे।
पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान किशनगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रदेश युवा अध्यक्ष आदिल हसन आज़ाद कटिहार से प्रत्याशी हो सकते हैं।