Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार की 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का एलान, जानिये किसे कितनी सीटें मिलीं

2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। शुक्रवार को महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची पेश की गई।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
india alliance candidates announced on 40 seats of bihar

2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। शुक्रवार को महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची पेश की गई। सीट बंटवारे में राजद को सबसे अधिक 26 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। सीपीआई (एमएल) को तीन और सीपीआई व सीपीएम को एक एक सीट मिली है।


राजद की 26 सीटों में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर की सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस के खाते में किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चम्पारण, पटना साहिब, सासाराम और महराजगंज की सीटें आईं हैं। सीपीआई (एमएल) आरा, काराकाट और नालंदा सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सीपीआई बेगूसराय से और सीपीएम खगड़िया लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे