Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: स्कूटी से टकराने पर ठेला चालक की फांसी पर चढ़ाकर हत्या

मृतक मोहम्मद कय्यूम ठेला चलाता था और शनिवार शाम को उसकी एक स्कूटी से टक्कर हो गई थी। टक्कर लगने से स्कूटी में बैठी महिला के कमर में चोट आई, जिसके बाद महिला के पति ने उसे पीट दिया।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
handcart driver hanged to death after hitting scooter in araria

अररिया नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास शनिवार की शाम खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 11 के रहने वाले मोहम्मद कय्यूम की कुछ लोगों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी।


मृतक मोहम्मद कय्यूम ठेला चलाता था और शनिवार शाम को उसकी एक स्कूटी से टक्कर हो गई थी। टक्कर लगने से स्कूटी में बैठी महिला के कमर में चोट आई, जिसके बाद महिला के पति ने उसे पीट दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कय्यूम ठेला से कबाड़ी का काम करता था। घटना की शाम वह कबाड़ खरीदने जा रहा था। इसी दौरान गोढ़ी चौक के करीब एक लड़का स्कूटी पर अपनी मां को कहीं लेकर जा रहा था। ठेले और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। टक्कर से कुछ अधिक नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन स्कूटर पर बैठी महिला की कमर में चोट लगी।


घटना के बाद पास से स्कूटी पर सवार महिला के पति, ससुर स्थानीय गैराज मालिक आए और कथित तौर पर ठेला चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे एक गोदाम में ले जाकर उसे बंद कर दिया। खबर मिलने पर ठेला चालक की पत्नी बीबी आसमीन और परिजनों ने बीच बचाव किया।

मृतक के परिजनों की मानें, तो आरोपी पक्ष के लोग युवक की पत्नी से 5 हजार रुपये की मांग करने लगे, तो युवक के परिजन रुपये देने के लिए मान गए। मृतक की पत्नी का कहना है कि आरोपी गब्बर ने अपने गोदाम में कय्यूम को रखा था। जब वह पति को लाने गई, तो उसे कहा गया कि थोड़ी देर में कय्यूम को छोड़ देंगे, जिसके बाद वह अपने घर चली आई।

थोड़ी देर बाद जब वह दोबारा पति को छुड़वाने गई तो उसे मृत अवस्था में पाया और उसके गले में रस्सी का बंधा लगा था। मोहम्मद कय्यूम 25 वर्ष का था। बीबी आस्मीन ने बताया, “वह कबाड़ी का काम करने गया था। वहां से आया तो एक बच्चा स्कूटी पर मां को बिठाकर आ रहा था। वह स्कूटी नहीं संभाल पाया और ठेले में ठोंक दिया। हमलोग उस महिला का इलाज करवा दिए। इसके बाद मेरे पति को पकड़ कर वो लोग बहुत मारा। हम बोले भईया छोड़ दीजिए, तो बोला तुम जाकर खाना बनाओ, हम इसको छोड़ देंगे। हम आ गये खाना बनाने।”

वह आगे कहती है, “फिर वहां से आए, तो मेरा पति नहीं मिला। जब चिल्लाये इधर उधर, तो देखे उसको ऊपर से मार के नीचे फ़ेंक दिया है, दरवाज़ा के आगे वह मरा हुआ पड़ा है। जब टक्कर लगी, तो वह बुढ़िया और उसका बेटा गिर गया। मेरा पति बोला कि चलो तुम्हारा दवाई इलाज करा देते हैं। बुढ़िया जो थी, वह उसको दो तीन लाठी मारी। फिर उसका बेटा सब आया और उसको शटर में बंद कर दिया और उसको मारा।”

Also Read Story

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

कय्यूम की मौत के बाद उग्र भीड़ व स्थानीय लोगों ने आगज़नी की और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के शरीर को पोस्टमर्टम के लिए भेजा गया है।

एसडीपीओ रामपुकर सिंह और एसडीओ नवनील कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को शांत कराया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा ठेला चालक युवक मो कय्यूम के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे गोदाम में बंद कर दिया गया, ये हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की जायेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अमरीकी नाबालिग से यौन शोषण की जांच से हाईकोर्ट खफा – “पुलिस ने भारत की छवि धूमिल की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report