Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज रेलवे स्टेशन से 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

18 जनवरी की शाम किशनगंज आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर से चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Four arrested bangladeshi with rpf at kishanganj station

18 जनवरी की शाम किशनगंज आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर से चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रोबिन बर्मन (34 वर्ष), सुमन दास (23 वर्ष), अमल बर्मन (25 वर्ष), एमडी अजीजुल (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी बंगलादेश के ठाकुरगांव ज़िले के रहने वाले हैं।


गणतंत्र दिवस को लेकर हो रही रूटीन चेकिंग के दौरान आरपीएफ के जवानों ने इन संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया। पूछताछ करने पर विदेशी नागरिक होने का सच सामने आया। चारों बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से सीमा पार कर पंजाब के लुधियाना जाने की फिराक में थे।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

जांच के क्रम में चारों के पास से कुल तीन मोबाइल और एक निष्क्रिय भारतीय सिम कार्ड बरामद किये गये। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड में बांग्लादेश के नंबर मिले हैं। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर बी.एम. धर ने कहा कि चारों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें किशनगंज जीआरपी के हवाले कर दिया जाएगा।


उन्होंने आगे बताया कि सभी बांग्लादेशी नागरिक कल शाम अवैध तरीके से भारत बांग्लादेश सीमा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना स्थित छापदा बाजार बॉर्डर पार कर किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

चेकिंग अभियान के दौरान चारों व्यक्ति को संदिग्ध पाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे बंगलादेशी नागरिक हैं। बी.एम. धर के अनुसार, चारों पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में से एक पूर्व में भी बंगलादेश सीमा पार कर भारत के लुधियाना में काम कर चुका है।

एसएचओ को सौंपे गए शिकायत पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उनके बांग्लादेशी होने की बात पता चली जिसके बाद उन चारों को पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक एमडी अजीजुल ने बताया कि वह और उसके साथियों ने पहले नदी पार की और फिर बॉर्डर पर तारों के ऊपर से छलांग लगाकर भारत में घुस आए। जीआरपी की जांच में और भी कई नाम सामने आने का अनुमान है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क