Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: प्रैक्टिकल परीक्षा में पैसा मांगने का आरोप, छात्राओं ने किया प्रदर्शन

कटिहार के उमा देवी बालिका विद्यालय में शिक्षकों द्वारा परीक्षा में नंबर देने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
mishra balika school katihar

कटिहार के उमा देवी बालिका विद्यालय में शिक्षकों द्वारा परीक्षा में नंबर देने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है।


स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर पैसा और कपड़ा मांगने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय की बाढ़वीं कक्षा की प्रैक्टिकल की परीक्षा हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में पास कराने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं से पेटिकोट के कपड़े का पीस, ब्लाउज पीस, नाश्ता और 200 रुपए की मांग की जा रही है। जो छात्राएं कपड़ा देती हैं, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं, जो पैसे देती हैं उन्हें कपड़ा देने की जरूरत नहीं। पैसों और कपड़ों के अलावा अच्छे नंबर पाने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं से नाश्ता लाने के लिए भी कहा गया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

उस्मिता घोष, उमा देवी बालिका विद्यालय के 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका हर एक काम के लिए कपड़े या पैसे मांगते हैं। “अगर हमलोग सर या मैम को पैसा देते हैं या कपडा देते हैं, तो कहते हैं, यह अच्छा साया नहीं है, अगर एप्रन बनाने के लिए कपडा माँगा जाता है तो अच्छा या बुरा से क्या मतलब। सर और मैम बोलते हैं कि अगर तुमलोग बाहर जाकर हंगामा की तो तुम लोगों का नंबर काट देंगे। ये सुनकर क्लास की एक लड़की रोने भी लगी थी,” छात्रा उस्मिता घोष ने कहा।


उस्मिता आगे कहती है, “सर कहते हैं हम पैसा अपने लिए थोड़ी मांग रहे हैं हम तो पैसा तुम्हारे लिए मांग रहे हैं, तुम लोगों का अच्छा नंबर आएगा। हम लोग पैसा लेकर नहीं आए थे, तो 50 रुपए दिए और कुछ छात्रों ने कहा कल लाकर देंगे। हर चीज़ के लिए पैसा माँगा जाता है। मूल प्रमाण पत्र लो तो पैसा, फॉर्म लेने जाओ, तो पैसा। कुछ भी लेने के लिए लिए यहाँ पैसे लेते ही हैं सर लोग।”

शिकायतकर्ता छात्रा ने भूगोल के शिक्षक रुपेश नामक व्यक्ति का नाम भी लिया और कहा कि सर कहते हैं कि मेरे बच्चे भूगोल में टॉप करते हैं, यह पैसे तुम्हारे लिए ही मांग रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिन छात्राओं ने शिक्षकों की बात सुनकर उन्हें कपड़े पैसे या नाश्ता दिया, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर अच्छे मिल रहे रहे थे और जो छात्राएं पैसे नहीं दे रहीं थीं उन्हें कम नंबर दिए जा रहे थे।

इसके विरोध में छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। खबर मिलने के बाद विद्यार्थी परिषद के सदस्य ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय के प्राचार्य को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान