बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कहा कि जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिये बिना ही यह बात कही।
उप मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के बाद यह उनकी पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। प्रेस कांफ्रेंस को बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने भी संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिये लगातार काम करेगी।
“डबल इंजन की सरकार आदरणीय नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिये काम करेगी। हम बिहार को आगे बढ़ान के काम करेंगे। जो अधूरे सपने छूट गए हैं उसको पूरा करने का काम किया जायेगा,” उन्होंने कहा।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “2020 के विधानसभा के चुनाव में हमलोगों ने 10 लाख नौकरियों का जो संपकल्प लिया था, उसको पूरा किया जा रहा है। 2021 में हमोलों ने 1 लाख 75 हज़ार नौकरी निकालने का काम किया था और वो प्रोसेस में अबतक पूरा नहीं हो पाया है। इसको पूरा करवाने का काम हमलोग करेंगे।”
उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि दोनों चुनावों में एनडीए की जीत होगी।
वहीं, प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिंहा ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को बढ़ायेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में रचनात्मक और विकासात्मक माहौल खड़ा करना भाजपा-जदयू सरकार का लक्ष्य है।
“राजद की मांसिकता जिस अराजकता का था, सामाजिक उन्माद फैलाने का था, अपराध भ्रष्टाचार बढ़ाने का था, जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील करने की मांसिकता थी,” उन्होंने कहा।
Also Read Story
विजय कुमार सिंहा ने आगे कहा, “आज हमारे शीर्ष नेतृत्व और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी दोनों मिलकर इस बात को समझे कि जनादेश सुशासन, शांति और सामाजिक सौहार्द के लिये है और इसको हमको मज़बूत करना है। विकास की गति को डबल इंजन की सरकार मिलकर बढ़ायेगी।”
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।