Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: दलपति व ग्राम रक्षा दल ने की काम के अनुसार मानदेय की मांग

अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में बिहार राज्य दलपति और ग्राम रक्षा दल महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Dalpati and Gram rakshadal members

अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में बिहार राज्य दलपति और ग्राम रक्षा दल महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।


एकदिवसीय धरना में जिले के सभी प्रखंडों से दलपति और ग्राम रक्षा दल के सदस्य शामिल हुए। धरना में शामिल सदस्यों ने कहा कि उनका सरकार से 11 सूत्री मांगें हैं जिनमें प्रमुख रूप से कार्यों के अनुसार मानदेय देना, नियुक्ति प्रमाण पत्र निर्गत करना और साथ ही प्रशिक्षण की व्यवस्था शामिल हैं।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

धरना में शामिल कुर्साकांटा प्रखंड के सोनामणि गोदाम के शंकर कुमार यादव ने बताया, “हमलोग अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही है।”


उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जान हथेली पर रखकर उन्होंने काम किया था। लेकिन, सरकार न तो मानदेय दे रही है और न ही प्रशिक्षण करा रही है।

सिकटी निवासी दुखाई खान ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो सरकार ग्राम रक्षा दल की बात करेगी, हम उसका साथ देंगें। सरकार को अगले विधानसभा में परिणाम भुगतना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फारबिसगंज के मो नूरुद्दीन के मुताबिक, सरकारी कार्यों और आयोजन में ड्यूटी करा दिया जाता है, लेकिन मानदेय नहीं दिया जाता है।

धरना के बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने समाहरणालय पहुंच कर जिला पदाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क