Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंजः स्कूल में अपने हिस्से का अंडा मांगने पर शिक्षक द्वारा बच्चों की पिटाई

छात्र किताब का बैग और अपने हिस्से का अंडा मांगने प्रभारी प्रधान शिक्षक मानिक कुमार दास के पास पहुंचे तो दोनों को देखकर शिक्षक आग बबूला हो गए और ऑफिस रूम बंद कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
student beaten by teacher in middle school samda kishanganj

किशनगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समदा इन दिनों काफी चर्चा में है। अभी विद्यालय में जादू टोना प्रकरण का मामला थमा भी नहीं था और इसी बीच स्कूल के एक शिक्षक ने दो छात्रों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि उन्हें शिक्षक ने एमडीएम के तहत मिलने वाला अंडा मांगने पर ऑफिस में बंद कर पीटा।


घटना शुक्रवार दोपहर के बाद की है। दोनों बच्चे मो. इसहाक और मो. फरियाद सुबह स्कूल आये थे और स्कूल में कॉपी किताब छोड़कर जुमे की नमाज पढ़ने घर चले गये। जब नमाज पढ़कर वापस स्कूल पहुंचे तो क्लास रूम में छात्रों की किताबों का बैग गायब पाया। अपने साथियों से पूछने पर पता चला कि उनकी किताबें प्रधानाध्यापक के कार्यालय में जमा कर दी गयी हैं। जब दोनों छात्र किताब का बैग और अपने हिस्से का अंडा मांगने प्रभारी प्रधान शिक्षक मानिक कुमार दास के पास पहुंचे तो दोनों को देखकर शिक्षक आग बबूला हो गए और ऑफिस रूम बंद कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

शिक्षक की पिटाई से बच्चों के पैर में चोट का निशान पड़ गए थे। चोट के निशान को देखकर उनके परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक मानिक कुमार दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन जियाउल हक ने बताया कि शिक्षक बात-बात पर बच्चों की पिटाई कर देते हैं, जिससे बच्चे स्कूल आने से डरते हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


आरोपी शिक्षक मानिक कुमार दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पहली घण्टी के बाद स्कूल के कुछ छात्र घर भाग गए थे, जिनकी किताब के बैग कार्यालय में जमा कर दिये गये थे। शिक्षक ने बताया कि सभी बच्चों के अपने अभिभावक को बुलाने के लिए कहा गया था। फरियाद आलम और मुहम्मद इसहाक बगैर इजाजत के अपना बैग लेकर भागने लगे। इसी क्रम में छड़ी घुमाने से उनको हल्की सी चोट लग गयी।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

 

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान