जनता दल (यूनाटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा कर दी।
इस सूची में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, सूची में पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह का नाम नहीं है।
Also Read Story
नीतीश कुमार की नई टीम में राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
नीतीश की टीम में 11 लोगों को महसचिव बनाया गया है, जिसमें रामनाथ ठाकुर, मंगनी लाल मंडल, संजय कुमार झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, अफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा के नाम शामिल हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।#Congratulations #JDU #Bihar #NitishKumar pic.twitter.com/Eeek4yWimH
— Janata Dal (United) (@Jduonline) January 20, 2024
लोकसभा के सदस्य आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि, पूर्व विधायक राजीव रंजन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ललन सिंह की जगह नीतीश कुमार को अध्यक्ष चुना गया था।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।