Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररियाः डेंगू से सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

फारबिसगंज थाने में पदस्थापित दिवंगत चिरंजीवी पांडेय के सहकर्मी ने बताया कि उनको एक महीने पहले डेंगू हुआ था। इलाज के बाद वह लगभग ठीक हो गए थे। लेकिन, अचानक कल रात उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
assistant police sub inspector dies due to dengue in araria

बिहार के अररिया जिला स्थित फारबिसगंज थाने में पदस्थापित सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (ASI) चिरंजीवी पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, डेंगू के कारण उनकी मौत हुई है।


बता दें कि चिरंजीवी पांडेय कुछ दिनों पहले ही जोगबनी थाने से स्थानांतरित होकर फारबिसगंज थाने में आये थे। उनके सहकर्मियों ने बताया कि बीती रात अचानक उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उनको इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर किया गया।


पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

चिरंजीवी पांडेय मूल रूप से पटना स्थित परसा बाजार के सैदानीचक गांव के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलते ही पटना से उनके परिवार के लोग अररिया पुलिस लाइन पहुंचे।

दिवंगत चिरंजीवी पांडेय के शव को पूरे सम्मान के साथ अररिया जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह, फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज, डीएसपी फखरे आलम के साथ सभी अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।

अररिया के पुलिस कप्तान अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्तर पर मुआवज़े की जो व्यवस्था है, वह मृत पुलिस सब इंस्पेक्टर के परिजन को दिलाया जायेगा।

फारबिसगंज थाने में पदस्थापित दिवंगत चिरंजीवी पांडेय के सहकर्मी ने बताया कि उनको एक महीने पहले डेंगू हुआ था। इलाज के बाद वह लगभग ठीक हो गए थे। लेकिन, अचानक कल रात उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान