Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: राज्य सरकार से नाखुश आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल 15वें दिन भी जारी

चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के संघ की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना मिली थी, जिसकी सूचना विभागीय स्तर से सरकार को भेजी गई है।

md abu faran Reported By Md Abu Farhan and Md Akil Aalam |
Published On :
asha workers protest in kishanganj continues

मंगलवार को किशनगंज जिला स्थित टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजा कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। ये कार्यकर्ताएं बिहार राज्य स्तरीय आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर 9 सूत्रीय मांगों को प्रदर्शन कर रही हैं।


विगत 25 जुलाई को आशा कार्यकर्ताओं ने टेढ़ागाछ के चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद से सभी कार्यकर्ताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार उन्हें उनके कार्य के मुताबिक मानदेय नहीं दे रही है।

प्रदर्शन में शामिल एक आशा कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार से उनकी एक मांग यह है कि उन्हें 10 हजारे रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाय। इसके अलावा और भी ऐसी कई मांगें हैं जो बिहार सरकार पूरा करना नहीं चाहती। प्रदर्शन के दौरान आशा दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ नारेबाजी की।


चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के संघ की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना मिली थी, जिसकी सूचना विभागीय स्तर से सरकार को भेजी गई है।

दिघलबैंक में भी विरोध प्रदर्शन

वहीं दिघलबैंक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग रात दिन काम करते हैं जिसके एवज में जो मानदेय मिलता है उससे परिवार का भरण पोषण संभव नहीं हैं। जबतक मानदेय में बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा जैसी सभी 9 मांगों की पूर्ति नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर शर्मिला देवी, जासो देवी, तारा देवी, कलावती कुमारी, सुशीला देवी, अनिता देवी, हीना कुमारी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क