Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

”जदयू पार्टी का नेता मुखिया नहीं बन सकता, प्रधानमंत्री दूर की बात” – उपेन्द्र कुशवाहा

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
upendra kushwaha in araria

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को अररिया में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन को जिताने के लिए पूरा ज़ोर लगाएगी।


‘जदयू पार्टी यानी बर्बाद पार्टी’

कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने अपने भाषण में जदयू को ‘बर्बाद पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा कि जदयू जैसी बर्बाद पार्टी का कोई भी नेता अगले सात जन्म तक गांव का मुखिया नहीं बन सकता है, प्रधानमंत्री मंत्री पद की रेस में शामिल होना तो बहुत दूर की बात है। हालांकि उन्होंने इसके बाद यह भी कहा कि कुछ साल पहले जब वह जनता दल यूनाइटेड में गए थे तो ‘नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं’ यह बात कहने वाले वह पहले नेता थे।

“‘हमने कहा था कि जेडीयू को हम बिहार की नंबर 1 पार्टी बनाएंगे। विधानसभा चुनाव का जो परिणाम आया, कहाँ 100-110 विद्यायक जेडीयू के जीतते थे, चले आये 43 पर। हमने कहा था कि इस पार्टी को हम नंबर वन पार्टी बनाएंगे और जब नंबर वन की पार्टी बनाएंगे तब जाकर नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री की रेस में शामिल कराना संभव होगा,” उन्होंने कहा।


मीडियाकर्मी से बात करते हुए आरएलजेडी अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन में से कौन सी पार्टी किस सीट पर लड़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है। ”तैयारी हमारी सभी जगह है, 40 में से 40। जहां हमारी पार्टी का उम्मीदवार होगा वहां उनको हमारे लोग जिताएंगे और जहां गठबंधन पार्टी का उम्मीदवार होगा उनको वहां जिताएंगे। सभी जगह तैयारी है,” उन्होंने कहा।

‘ललन सिंह में आरजेडी का संस्कार आ गया’

पूर्व जदयू नेता ने वर्तमान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी तीखा बयान दिया। बीते दिनों लोकसभा में ललन सिंह का भाषण खूब वायरल हुआ था, उसके बारे में बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा कहते हैं, ”ललन सिंह अब कागज़ पर जदयू के अध्यक्ष हैं लेकिन वह अब पूरे तौर पर आरजेडी के रंग में रंग गए हैं। वह अब नीतीश जी से अगर दिन भर में एक घंटा बात करते होंगे तो आरजेडी के नेता से चार घंटा बात करते हैं। वह अब जेडीयू के नहीं हैं, आरजेडी के हो गए हैं। जेडीयू वाला संस्कार है ही नहीं, (उनमें) आरजेडी वाला संस्सार आ गया है, तो इसी तरह का बर्ताव होगा ना।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान