Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

फरार चल रहे गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार ने किया सरेंडर

आदित्य कुमार बिहार कैडर के 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने पिछले साल अक्टूबर में आदित्य कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया था।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
absconding former gaya ssp aditya kumar surrenders

बिहार के गया जिले के फरार पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आदित्य कुमार को सरेंडर करने के लिये दो सप्ताह का समय दिया था। आदित्य के वकील ने जमानत की गुहार लगायी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए आरोपी अफसर को जेल भेज दिया।


आदित्य कुमार बिहार कैडर के 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने पिछले साल अक्टूबर में आदित्य कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया था।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

आदित्य कुमार ने गया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जहानाबाद और बेगुसराय में एसपी के रूप में सेवाएं दी हैं। गया में अपनी पोस्टिंग के दौरान, उन पर जब्त शराब की खेप को छुड़ाने में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


इसी साल की शुरुआत में उनके खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया। आदित्य कुमार पर आरोप है कि उनके सहयोगी ने उनके कहने पर खुद को हाईकोर्ट के जज के रूप में पेश करते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल को फोन कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। सहयोगी ने पुलिस महानिदेशक से आदित्य कुमार के खिलाफ चल रहे एक मामले को बंद करने के लिए कहा था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान