किशनगंज ज़िले के ठाकुरगंज नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। यहाँ बीते 18 दिसंबर को चुनाव हुआ, 20 दिसंबर को इसकी मतगणना हुई। अलग-अलग वार्ड के विजेता प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है, जो इस प्रकार हैं।
वार्डवार विजेता और प्रतिद्विंदियों की सूचि
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से दुर्गा कुमारी गुप्ता उर्फ़ दुर्गा गुप्ता चुनाव जीती हैं। दुर्गा कुमारी गुप्ता को 539, विंदा देवी को 206 और कविता गिरि को 89 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 से देवाशिश विश्वास चुनाव जीते हैं। देवाशिश विश्वास को 483, इशर देवी उर्फ इश्वरि देवी को 375 और संदीप कुमार को 116 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 से रूपावती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 से पूनम कुमारी चुनाव जीती हैं। पूनम कुमारी को 321, अतुल कुमार को 248 और साहेब सोरेन को 235 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 से सजन कुमार चुनाव जीते हैं। सजन कुमार को 664 और परमजीत मंडल को 189 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 से दिलीप सिंह चुनाव जीते हैं। दिलीप सिंह को 335 और सुबोध कुमार यादव को 255 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 से मंजु देवी चुनाव जीटी हैं। मंजु देवी को 470 और शिवा पासवान को 433 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 से कंचन देवी चुनाव जीती हैं। कंचन देवी को 273, बचीया देवी को 226, बेला देवी को 116 और रीता देवी 50 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 से सुधा देवी चुनाव जीती हैं। सुधा देवी को 312 और रेखा देवी को 244 वोट मिले हैं।
Also Read Story
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 से अमित कुमार चुनाव जीते हैं। अमित कुमार को 275, राजा कुमार साह को 174 और हंसराज नखत को 131 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 से चाँदनी कुमारी चुनाव जीती हैं। चाँदनी कुमारी को 391, नाजमीन को 349 और नजमा खातुन को 310 वोट मिले हैं।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 से कृष्णनन्दन झा चुनाव जीते हैं। कृष्णनन्दन झा को 304 और अशोक यादव को 213 वोट मिले हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।