Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार के अमदाबाद नगर पंचायत में भीषण आग, 55 घर जले

अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में सोमवार की दोपहर को भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 55 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
Houses burnt in amdabad of katihar

कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में सोमवार की दोपहर को भीषण आग लग गई। अशोक मंडल के घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 55 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी घर जलकर राख हो गए।


आग लगते ही ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। अमदाबाद में दमकल नहीं होने की वजह से मनिहारी व कटिहार से दमकल को पहुंचने में काफी देर हुई। वहीं, दमकल के देरी से पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।


अमदाबाद के अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने बताया कि अगलगी में करीब 55 घर जलकर खाक हो गए हैं। साथ ही कुछ मवेशी और अनाज भी राख हो गए। हालांकि, इस आग में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है व प्रावधान के अनुसार सभी पीड़ितों को मुआवजा व अन्य सामग्री दी जाएगी।

स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने सभी 55 प्रभावित परिवारों को अपने निजी कोष से सूखा राशन व अन्य जरूरी समान दिए। दूसरी तरफ, अमदाबाद अंचलाधिकारी ने आपदा राहत कोष से प्रति परिवार को 11 हज़ार रुपये का चेक व प्लास्टिक दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क