बिहार के पश्चिम चंपारण में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौत हो गई। मामला जिले के वाल्मीकी टाइगर रिज़र्व जंगल का है जहां महिला बकरी चराने गई थी। मृतक महिला की पहचान चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है जो मंडीहा की रहने वाली थी।
मृतक चिल्होरिया देवी के परिजनों ने बताया कि वह रविवार के दिन पालतू मवेशी चराने गई थी। कुछ देर बाद मवेशी वापस लौट आए, लेकिन वह नहीं लौटी।
Also Read Story
धनराज उरांव के खेत के पास वाली झाड़ी में एक बाघ छुपा हुआ था जिसने पचपन वर्षीय चिल्होरिया देवी पर हमला कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि बाघ ने महिला के गर्दन को दबोचकर जंगल की तरफ भाग रहा था तभी मवेशी चरा रहे अन्य चरवाहों ने उसे देखा और हो-हल्ला किया। चरवाहों गांव आकर हादसे की सूचना गांव वालों को दी।
इस मामले में गौनहा के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वन विभाग, गौनाहा पुलिस, और पिराडी एसएसबी के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर शव की ढूंढ़ने में जुट गए। कई घंटों बाद कड़ी मशक्कत के बाद देर रात जंगल से लगभग एक किलोमीटर अंदर महिला का शव बरामद किया गया।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।