Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया से तीन शव बरामद होने से सनसनी

अररिया जिले के तीन थाना क्षेत्रों में तीन हत्या होने से सनसनी फैल गई है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Dead body in Araria

अररिया जिले के तीन थाना क्षेत्रों में तीन हत्या होने से सनसनी फैल गई है। पहली हत्या नगर थाना क्षेत्र की पैकटोला पंचायत के फरोठा गांव में हुई, जहां 45 वर्षीय सुरेश ततमा की गला रेतकर हत्या कर दी गई।


वहीं, आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा में 15 वर्षीय एक किशोर का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

तीसरी घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में हुई, जहां से जला हुआ एक शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।


बताया जाता है कि सोमवार की रात 45 वर्षीय सुरेश ततमा की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार घटना में दो युवक शामिल थे। घटना की सूचना रात में ही पीड़ित परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पीड़ित परिजनों में अनिल कुमार ततमा व अन्य लोगों ने बताया कि मृतक सुरेश अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए तिलक करने बौसी थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव गया था। रात के 10 बजे तिलक कर घर लौटा था। घर आने के बाद वह मुंह धोने बाहर ट्यूबवेल पर गया। ट्यूबवेल पर मुंह हाथ धोने के बाद जैसे ही आंगन में आ रहा था, पहले से घात लगाए दो युवकों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। जब सुरेश की छटपटाने की आवाज उनके परिजनों ने सुनी, तो सभी लोग बाहर निकले। जब तक घटना के बारे में परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन, चार पांच सालों से वह ओझा गुनी का भी काम करने लगा था।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुरेश का उसके पड़ोसी देवन ततमा व उसके पुत्र श्याम ततमा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही पड़ोसी ने सुरेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों को संदेह है कि उसके पड़ोसी ने ही सुरेश की हत्या करवाई है। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या होने की बात कहकर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा वार्ड संख्या 10 में बरामद शव की पहचान मेराज के रूप में हुई है। शव उसके घर के पास ही एक पेड़ से लटका मिला। सुबह में आसपास के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा, तो इसकी सूचना आरएस ओपी पुलिस को दी।

किशोर की हत्या की गई या फिर वह खुद फांसी पर लटक गया, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गांव के ही साकिब व उसके पुत्र नूर आलम, अली खान और अलताफ ने एक साजिश के तहत उसके पुत्र की हत्या की है क्योंकि आरोपियों से उनका जमीन विवाद चल रहा था।

हालांकि चर्चा यह भी है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है।

पूर्व सरपंच अफरोज आलम ने बताया कि डीएसपी पुष्कर कुमार व आरएस थाने की पुलिस ने इस मामले की छानबीन की है। बताया जा रहा है कि मेराज की मां रात में घर पर नहीं थी। मेराज का पड़ोस की ही एक 13 वर्षीय लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां के घर पर नहीं होने के कारण मेराज रात में लड़की के घर गया था। आसपास के दो युवकों ने मेराज को लड़की के घर जाते देख लिया था, जिसके बाद वह वहां से भाग निकलाऔर सुबह में उसका शव पेड़ से लटकती हालत में मिला। इस मामले में डीएसपी ने लड़की के घर जाकर भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि लड़की ने पुलिस को बताया है कि लड़का उसके घर आया था, लेकिन जल्दी ही चला गया।

तीसरी घटना के बारे में बताया जाता है कि जोकीहाट थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के रहने वाले 45 वर्षीय बकरुद्दीन उर्फ बेचन का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला है।

शव के निकट 11000 वोल्टेज का बिजली का तार भी गिरा हुआ मिला है। वहीं, मृतक के हाथ में एक पिलास भी बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग शव को देखने खेत में पहुंचने लगे। मौके से ही किसी ने जोकीहाट थाने को इसकी सूचना दी। मृतक की पत्नी बेबी जन्नती ने बताया कि 9 बजे रात को बकरुद्दीन घर से खाना खाकर अपनी मुर्गी की दुकान के तरफ निकले थे। लेकिन, जब देर रात तक वह नहीं लौटे, तो उनका भाई नुरुल हसन खोजने के लिए निकला था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। सुबह लगभग तीन बजे गेहूं के खेत में संदेहास्पद स्थिति में बकरुद्दीन का जला हुआ शव मिला।

इस तीनों मौत को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इन तीनों मौत का कारण पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या में जो भी शामिल होगा, उसकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?