गुरुवार को अररिया के राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक हुई। बैठक में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की वहीं पार्टी के महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आरसी परवीन उर्फ़ लवली नवाब ने बैठक की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मणिपुर, हाथरस और महिला पहलवानों के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है ऐसे में राजनीति में उनकी भागीदारी ज़रूरी है। महिला को सम्मान मिले और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में राष्ट्रीय जनता दल लगातार काम कर रहा है।
Also Read Story
रितु जायसवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के साथ छलावा किया है और महिला आरक्षण बिल पास कर केंद्र सरकार ने महिलाओं को बेवकूफ बनाने की तैयारी है। उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल आने से ख़ुशी तो है लेकिन सरकार की नीयत पर शक है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वह बोलीं कि 2024 में मोदी सरकार की विदाई तय है।
आरसी परवीन उर्फ़ लवली नवाब ने कहा कि राजद का महिला संगठन काफी मज़बूत है जिसका लाभ पार्टी को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ज़रूर मिलेगा।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।