Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Politics

कोसी-सीमांचल बीजेपी का गढ़ है, कम से कम तीन सीट मिलनी चाहिए: नीरज बबलू

भाजपा नेता और छातापुर से विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कोसी-सीमांचल को बीजेपी का गढ़ बताते हुए यहाँ से बीजेपी के लिए तीन लोकसभा सीटों की मांग कर दी।

बिहार MLC चुनाव के लिए राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

महागठबंधन के सभी प्रत्याशी राजद के राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली तथा भाकपा माले की शशि यादव विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

वैशाली के राजापाकर की विधायक प्रतिमा दास शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान परिषद की रिक्त हुई 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर भड़क गई।

पूरे बिहार में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज़्यादा काम हुआ: सांसद जावेद आज़ाद

कांग्रेस सांसद आज़ाद ने आगे कहा, “बीजेपी के पास कुछ है नहीं। वो झूठ फैलाने में ऐसे भी माहिर है। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी के लोग अपने यहां जो एएमयू की शाखा है, उसको क्यों नहीं फंड दिलवा रहे हैं। वह जानते हैं कि मैं पिछले पांच सालों में दर्जनों बार मिनिस्टर से मिला। कई मिनिस्टर से मिला, एजुकेशन मिनिस्टर, फाइनेंस मिनिस्टर, माइनॉरिटी मिनिस्टर। यहां तक कि स्पीकर साहब ने भी मेरी तरफ से पैरवी की।”

पूर्णिया में भाजपा का बैनर फाड़कर पप्पू यादव का पोस्टर लगाने पर थाने में शिकायत

विवाद तब खड़ा हुआ जब एक वीडियो में कुछ कार्यकर्त्ता भाजपा के नेताओं का पोस्टर हटाकर पप्पू यादव का पोस्टर लगाते दिखे। एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के बैनर को फाड़ कर फ़ेंक दिया गया है।

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से फिर मैदान में

केरल से 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। वायनाड से राहुल गांधी के अलावा मौजूदा सांसद शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है। सूची में मेघालय की दो सीटें भी शामिल हैं। शिलांग के मौजूदा सांसद विंसेंट पाला को फिर टिकट दिया गया है।

बिहार MLC चुनाव के लिए RJD के 4, CPI(M-L)L के 1 उम्मीदवार की घोषणा

राजद की और से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं भाकपा माले से शशि यादव को विधान परिषद भेजा जा रहा है।

कटिहार पहुंचे प्रशांत किशोर, नीतीश-लालू समेत भाजपा को ठहराया बिहार की बदहाली का जिम्मेदार

प्रशांत किशोर ने बिहार की बदहाली के लिए लालू-नीतीश और भाजपा तीनों को जिम्मेदार ठहराया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोग चार ही मुद्दों पर वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जाति, धर्म, लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं और इन चार मुद्दों का लोगों और बिहार के बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है।

Katihar Loksabha से JD(U) MP Dulal Chandra Goswami का Interview

गोस्वामी 1995-2000 के बीच बारसोई से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर और 2010-2015 के बीच निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बलरामपुर से विधायक रहे हैं। 2010 के विधानसभा चुनाव में गोस्वामी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कटिहार के बड़े वामपंथी नेता महबूब आलम को हराया था।

जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी: बेतिया में बोले पीएम मोदी

भाषण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे, सड़क, इथेनॉल प्लांट के साथ-साथ अलग-अलग विभागों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

हमारा सीट शेयरिंग एनडीए गठबंधन से पहले हो जायेगा: तेजस्वी यादव

पटना में एक प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने कहा कि वे लोग मजबूती से चुनाव लडेंगे और बिहार से चौंकाने वाला परिणाम आएगा। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू नहीं बताए जाने के मामले पर कहा कि वह भी हिंदू हैं, घर में पूजा-पाठ करते हैं।

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों का किया ऐलान, यहाँ देखिए पूरा लिस्ट

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई लोग उपस्थित हुए थे। इस बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, उसके हिसाब से पार्टी की तरफ से 195 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जो 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की सीटें हैं।

JD(U) के NDA में जाने से क्या RCP का राजनीतिक करियर खत्म होने के कगार पर है?

2021 में नीतीश कुमार ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल कराया था, लेकिन वह भाजपा के करीब आ गये‌ और कई मौकों पर जदयू नेतृत्व के खिलाफ काम किया‌। इससे खफा होकर जदयू ने उन्हें तीसरी दफा राज्यसभा नहीं भेजा और पार्टी में भी उनकी भूमिका कम कर दी, तो आरसीपी भाजपा में शामिल हो गये।

बिहार में राजद-कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल

भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवाद नीति और भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए महागठबंधन के तीन विधायक भगवा के साथ आ गए हैं।

“आज मुसलमान मोदी को चुनने के लिए वोट कर रहा है” – किशनगंज में बोले मुख़्तार अब्बास नकवी

मुख़्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर मुसलमानों का विशवास बढ़ा है और पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गों के साथ साथ मुसलमानों के विकास में कोई कमी नहीं की है। "आज देश मे बदलाव का माहौल है। आज मुसलमान बीजेपी को रिजेक्ट करने के लिए नहीं वल्कि मोदी को इलेक्ट करने के लिए वोट कर रहा है।"

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान