Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, विधानसभा में जमकर हंगामा

सदन में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जब संवैधानिक पद पर बैठने वाले व्यक्ति इस तरह की बात बोलेंगे, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अब इनसे (नीतीश से) बिहार नहीं संभल रहा है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
opposition adamant on demand for nitish kumar's resignation

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पति-पत्नी के संबंध पर दिए गए अपने बयान को लेकर भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन विपक्षी दल भाजपा, नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ गई है।


विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य वेल में आ गए और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लगे। इस दौरान कुछ सदस्यों ने हाथ में टेबल और कुर्सी भी उठा लिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

नीतीश कुमार ने सदन के अंदर अपने बयान के लिए माफी मांगी। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो वह अपने बयान के लिए माफी मांगते हैं और अपने बयान की निंदा करते हैं।


सदन में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जब संवैधानिक पद पर बैठने वाले व्यक्ति इस तरह की बात बोलेंगे, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अब इनसे (नीतीश से) बिहार नहीं संभल रहा है।

भाजपा के हंगामे के कारण कार्यवाही पहली बार 2 बजे तक उसके बाद शाम 4.50 तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि तेजस्वी ने भी कल मुख्यमंत्री के बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री सेक्स शिक्षा की बात कर रहे थे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि विधानसभा क्या सेक्स की शिक्षा देने का स्थान है।

मंगलवार को सदन में नीतीश कुमार ने राज्य की प्रजनन दर घटने का कारण महिलाओं की शिक्षा को बताया था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा था बिहार की प्रजनन दर 4.3 की जगह 2.9 पर पहुंच चुका है।

नीतीश कुमार ने तर्क देते हुए कहा था कि महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ने से प्रजनन दर में कमी आई है और आगे यह दर और भी घटेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान