Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार की प्रजनन दर पर दिये ‘विवादित’ बयान पर नीतीश कुमार ने माफी मांगी

विपक्ष के हंगामे के बीच नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए और कहा कि अगर उनके कल के बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो वह अपनी बात वापस ले रहे हैं और खुद की निंदा कर रहे हैं। नीतीश ने आगे कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के पक्ष में है और वह अपने बयान पर दुख प्रकट करते हुए इसे वापस ले रहे हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
nitish kumar apologizes for controversial statement on bihar fertility rate

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में प्रजनन दर पर दिये अपने बयान पर मांफी मांग ली है। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लगे।


विपक्ष के हंगामे के बीच नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए और कहा कि अगर उनके कल के बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो वह अपनी बात वापस ले रहे हैं और खुद की निंदा कर रहे हैं। नीतीश ने आगे कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के पक्ष में है और वह अपने बयान पर दुख प्रकट करते हुए इसे वापस ले रहे हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई सफाई के बाद भी विपक्षी सदस्यों ने अपना हंगामा जारी रखा। हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवारी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


क्या था नीतीश का ‘विवादित’ बयान?

मंगलवार को सदन में नीतीश कुमार ने राज्य की प्रजनन दर घटने का कारण महिलाओं का शिक्षित होना बताया था। मुख्यमंत्री के शब्दों के चयन पर काफी हंगामा हुआ और इस बयान को महिला विरोधी बताया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा था बिहार की प्रजनन दर 4.3 की जगह 2.9 पर पहुंच चुका है। उन्होंने तर्क दिया था कि महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ने से प्रजनन दर में कमी आई है और आगे यह दर और भी कम होगा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था, ”यदि पत्नी मैट्रिक पास है तो देश में उसका प्रजनन दर 2 था बिहार में भी 2 था। अगर पत्नी इंटर पास है तो देश में प्रजनन दर 1.7 था और बिहार में 1.6, यह हमको रिपोर्ट मिला। हमको यूरेका की भावना आई, इतनी ख़ुशी हुई थी कि भाई हमलोग तेज़ी से काम कराएँगे और इसी का नतीजा है कि हमलोग 2.9 पर आये,”

यह बयान उस समय दिया गया जब सदन में जातीय आधारित गणना के रिपोर्ट पर सभी दलों के विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री अपना वक्तव्य दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान