Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

2025 के चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेकेंगे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

सभा में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमल बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वह अपने आपको प्रधानमंत्री का दावेदार बताकर देश में घूम रहे हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar bjp president samrat choudhary

“नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री से बिहार का विकास संभव नहीं है। देश को मजबूत करने के लिए 2024 में बीजेपी को एक बार फिर से देश का नेतृत्व करने का अवसर दें। केंद्र में जीतने के बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना हैं। हमारी सरकार बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी ताकि बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बाहर के देशों में ना जाना पड़े।”


ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अररिया में एक कार्यक्रम में कहीं।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

सम्राट चौधरी महाजनसंपर्क अभियान के तहत अररिया के तेरापंथ जैन धर्मशाला में आयोजित सभा में पहुंचे हुए थे।


चौधरी का अररिया आगमन पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा हुआ। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला साइकिल से शहर की ओर रवाना हुआ। इस साइकिल यात्रा में सम्राट चौधरी सहित अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पार्टी के जिला अध्यक्ष अदित्यनारायण झा, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, पूर्व विधायक देवयंति देवी के साथ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली शहर के बस स्टैंड होते हुए चांदनी चौक और काली मंदिर चौक पहुंची। वहां प्रदेश अध्यक्ष ने मां खड़गेश्वरी मंदिर में माथा टेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उसके उपरांत कार्यकर्ताओं का ये दल परमान नदी किनारे बाबाजी की कुटिया पहुंचा। वहां पहुंच कर चौधरी के साथ सभी नेताओं ने आम का पेड़ लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साइकिल से यात्रा करने का उदद्श्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना था कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो हमें साईकिल का अधिक से अधिक उपयोग के साथ-साथ बड़ी संख्या में पेड़ भी लगाना होगा।

सभा में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमल बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वह अपने आपको प्रधानमंत्री का दावेदार बताकर देश में घूम रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने तंज भरे लहजे में कहा कि जितनी पार्टी को वह महागठबंधन में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं उतने ही प्रधानमंत्री के दावेदार भी हैं। क्या महागठबंधन में तीन तीन महीने के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। चौधरी ने बॉलीवुड फ़िल्म गजनी का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार उस फिल्म के गजनी की तरह हो गए हैं, उनको अब कुछ याद नहीं रहता है और वह कभी भी अपने आप को प्रधानमंत्री कह देते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी ‘योगी मॉडल’ सरकार की जरूरत है और अगर राज्य मेें भाजपी की सरकार बन जाती है तो बिहार में जंगल राज का खात्मा होगा।

“जिस तरह से यूपी में सारे गुंडे, माफिया का सफाया किया जा रहा है, उसी तरह की जरूरत बिहार को भी है। भाजपा ने जो राम मंदिर बनाने का वादा किया था, वो पूरा होने को है। 14 जनवरी 2024 तक अयोधया स्थित राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। बिहार में माता जानकी का भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा। बिहार में बनने से पहले ही पुल भरभरा का गंगा में गिर जाता है। जिस तरह से बिहार सरकार का करोड़ों रुपया गंगा में समा गया, इससे साफ नजर आता है कि किस तरह का भ्रष्टाचार फैला हुआ है इसलिए ऐसी सरकार को बदलना जरूरी है,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं