बिहार में NDA ने सीट बंटवारा कर लिया है। 40 लोकसभा सीटों में 17 भाजपा, 16 जदयू, 5 लोजपा (रामविलास), एक-एक सीट जीतन राम मांझी की HAM(S) और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को दी गई है। वहीं गठबंधन में पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गयी है।
भाजपा ने अपनी एक सीट शिवहर जदयू को और जदयू ने गया सीट HAM(S) को और काराकाट सीट RLM को दी है।
Also Read Story
सीमांचल-कोसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 2019 की तरह ही सीटों का बंटवारा हुआ है।
इन सीटों पर लड़ेगी भाजपा
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम
इन सीटों पर लड़ेगा जदयू
वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, शिवहर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जहानाबाद, सीवान, नालंदा और गोपालगंज
इन सीटों पर लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी LJP (R)
हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया
इस सीट पर लड़ेगी जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S)
गया
इस सीट पर लड़ेगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी
काराकाट
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।