Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-2 के नियुक्ति काउंसिलिंग को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की छुट्टी रद्द

सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति काउंसिलिंग 26 दिसंबर से शुरू हो जायेगी। 26 दिसंबर से वर्ग 6-8 के, 27 दिसंबर से वर्ग 9-10, 28 दिसंबर से वर्ग 11-12 और 30 दिसंबर से वर्ग 1-5 के सभी विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी काउंसिलिंग होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
leave of education department officials canceled regarding appointment counseling of bpsc tre 2 in bihar

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को सुचारू रुप से ससमय संपन्न कराने के लिये विभागीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों की छुट्टी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। नियुक्ति काउंसिलिंग की महत्ता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के अवकाश को रद्द किया है।


बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, विभागीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बहुत ही अपरिहार्य स्थिति होने पर मुख्यालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही अवकाश दिया जा सकेगा।

प्रथम चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नियुक्त व विद्यालयों में पहले से पदस्थापित विद्यालय अध्यापकों की संख्या बल की जाँच से संबंधित डेटा के शुद्धिकरण के लिये माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 24 दिसंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करने का आदेश दिया है।


बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम आना शुरू हो चुका है।

शुक्रवार को आयोग की तरफ से पिछ़ड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अनूसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अन्तर्गत स्कूलों के प्रधानाध्यापक पदों के लिये हुई परीक्षा तथा संगीत व कला विषय के परिणाम के अलावा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले वर्ग 6-8 स्कूलों के गणित-विज्ञान शिक्षक परीक्षा का परिणाम जारी हुआ।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

उल्लेखनीय है कि सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति काउंसिलिंग 26 दिसंबर से शुरू हो जायेगी। 26 दिसंबर से वर्ग 6-8 के, 27 दिसंबर से वर्ग 9-10, 28 दिसंबर से वर्ग 11-12 और 30 दिसंबर से वर्ग 1-5 के सभी विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी काउंसिलिंग होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान