Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“जनसेवक के पद पर हो हमारा समायोजन” – कृषि सलाहकारों की मांग

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के बैनर तले जिला इकाई अररिया के किसान सलाहकारों ने गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
krishi salahkar

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के बैनर तले जिला इकाई अररिया के किसान सलाहकारों ने गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।


धरने पर बैठे किसान सलाहकारों की मांग है कि उन्हें जनसेवक के पद पर समायोजित किया जाए।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

धरने का नेतृत्व कर रहे जिला किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कंचन कुमार ने बताया, “हम सभी सलाहकार पिछले 13 वर्षों से जिले में कार्यरत हैं और क्षेत्र में हमारे कार्य के कारण किसानों को काफी लाभ पहुंच रहा है।”


“किसान सलाहकार, किसानों और कृषि विभाग के बीच रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं। समय समय पर जिला प्रशासन हमसे चुनावों, किसानों के बीच बीज वितरण, खेतों की मिट्टी जांच के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य भी करवाती है। किसान सलाहकार जिम्मेदारी पूर्वक इन कामों को करते हैं। जबकि ये हमारा कार्य नहीं है। इसके बावजूद सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।”

धरने में अररिया ज़िले के विभिन्न प्रखण्डों से किसान सलाहकारों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान सलाहकारों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

किसान सलाहकार संघ, अररिया के जिला उपाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया, “13 वर्ष पूर्व हमारी बहाली वीएलडब्लू की कमी को देखकर की गई थी, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद हमें वीएलडब्लू के पद पर समायोजन नहीं किया गया। इतने दिनों तक कार्य करवाने के बाद हमें सरकार ‘प्रगतिशील किसान’ कहती है।”

उन्होंने कहा कि यह सरासर नियम के विरुद्ध है।

धरने में शामिल किसान सलाहकारों का मानना है कि कृषि विभाग में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें सरकारी कर्मी नहीं माना जाता है और सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसान सलाहाकर सरकार से उचित वेतन की मांग कर रहे हैं।

किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता अबु सालेह आजम खान ने बताया कि कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों की बहाली एक साथ हुई थी, लेकिन कृषि समन्वयकों को आज सारी सरकारी सुविधाएं मिल रही है जबकि किसान सलाहकारों को सरकार ने ठगने का काम किया है।

“सरकार, कृषि समन्यवकों का कार्य हमलोगों से कराने के बावजूद हमारे खिलाफ दोहरी नीति अपना रही है। कृषि समन्यवक तो दफ्तर भी नहीं जाते हैं। बीज वितरण, पीएम किसान भौतिक सत्यापन, दुधारू गाय गणना, ताड़ खजूर पेड़ गणना जैसी योजना का कार्य सरकार किसान सलाहकारों से ही करवाती है, लेकिन विभाग द्वारा हमारे काम को सराहा नहीं जाता है,” उन्होंने कहा।

इस धरना में किसान सलाहकार संघ के जिला सचिव नईम अख्तर, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर के अलावा राजेश रंजन, संजीत कुमार यादव, रघुनंदन पासवान, घनश्याम ऋषिदेव, अरुण कुमार शर्मा, निखिल भारती, मो.मेराज शमीम, विकास कुमार झा व अन्य शामिल थे।

प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकारों ने कहा कि सरकार जबतक किसान सलाहकार को जनसेवक के पद पर समायोजन नहीं करता है तब तक चरणबद्ध तरीके से उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कृषि सलाहकारों ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो चार जून को बिहार के सभी जिले से किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report