Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में पूर्व जिला पार्षद संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या

संजीव मिश्रा कटिहार जिला परिषद् के अध्यक्ष रह चुके थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
Ex zila parishad Sanjiv Mishra shot dead in Katihar

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी। यह घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है। कटिहार के तेलता ओपी क्षेत्र के तेलता बाज़ार के निकट बीजेपी नेता संजीव मिश्रा के आवास पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ताबरतोड़ फायरिंग की जिसमें भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अंजाम देकर हमलावर बाइक से फरार हो गया। बाइक सवार के पश्चिम बंगाल के रास्ते निकल जाने की सूचना बताई जा रही है।


वहीँ स्थानीय लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस पूरी घटना के बाद तेलता बाज़ार इलाके में अफ़रातफ़री का माहौल है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मृतक जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके थे

संजीव मिश्रा कटिहार जिला परिषद् के अध्यक्ष रह चुके थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। थाना में तोड़ फोड़ की और फिर वाहनों पर लाठियां और पत्थर बरसाया।


बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पर इससे पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। लेकिन सतर्क रहने की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे थे जिसके बाद उन्हें प्रशासन द्वारा अंगरक्षक मुहैया कराया गया था जो बाद में वापस ले लिया गया था।

इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता अशोक अग्रवाल ने कहा, “बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद के सदस्य रह चुके थे। इन पर अपराधियों ने पहले भी गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद उनका पूर्णिया में इलाज चला था, उन्हें काफी दिनों से धमकियां मिल रही थीं। इस घटना को मैं जिला प्रशासन की घोर लापरवाही मानता हूँ। संजीव जी बहुत ही लोकप्रिय नेता थे।”

अशोक अग्रवाल ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के, “मैंने खुद कई बार प्रशासन से संजीव जी को सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए आग्रह किया था। अगर बिहार सरकार के प्रशासन के लोग धमकी मिलने पर संजीव जी को सिक्योरिटी प्रदान करते तो आज वो हमारे बीच होते।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क