Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मुसलमानों की हकमारी का आरोप लगाते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने छोड़ा राजद

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम ने लालू प्रसाद यादव पर मुसलमानों की हक़मारी का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
ex rajya sabha mp ashfaq karim resigns from rjd

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम ने लालू प्रसाद यादव पर मुसलमानों की हक़मारी का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


कटिहार मेडिकल कॉलेज के संस्थापक करीम ने त्याग पत्र में लिखा है, “मैं आपकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं। मैं आपकी पार्टी से सामाजिक न्याय को ताक़त प्रदान करने के लिए जुड़ा था। आप जातीय जनगणना कराने का दावा करते थे। ‘जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ का नारा देते थे।”

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

आगे उन्होंने लिखा है, “लेकिन आपने मुसलमानों की हकमारी की है। उनकी आबादी के अनुरूप तो दूर सम्मानजनक हिस्सेदारी भी नहीं दी। इसलिए इस परिस्थिति में राजद के साथ राजनीति करना मेरे लिये असंभव है। अतः मेरे इस त्यागपत्र को स्वीकार करें! मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’


टिकट न मिलने से थे नाराज़?

लोकसभा चुनाव में कटिहार से टिकट नहीं मिलने पर वह राजद से नाराज़ चल रहे थे। कटिहार सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बावजूद उन्होंने नॉमिनेशन करने के लिए एनआर भी कटवा लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। उन्हें उम्मीद थी कि गठबंधन उन्हें कांग्रेस के टिकट पर भी चुनाव लड़ा सकता है।

वहीं, कुछ लोग ये भी मानते हैं कि कटिहार सीट कांग्रेस के कोटे में जाने के बाद वह अररिया से टिकट मांग रहे थे।

थाम सकते हैं जेडीयू का हाथ!

पूर्व सांसद का त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कल रात से ही नीतीश कुमार के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है। कटिहार के राजनीतिक गलियारे में कयास है कि पूर्व सांसद अशफाक करीम जदयू में जा सकते हैं। हालांकि किसी पार्टी में जाने के बारे में उन्होंने अब तक कुछ नहीं कहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं