Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC द्वारा चयनित शिक्षकों को शिक्षा विभाग देगा इंडक्शन ट्रेनिंग

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से लगभग चयनित होने वाले 1,70,000 शिक्षकों को नियुक्ति के उपरांत विभाग द्वारा शुरुआती प्रशिक्षण (Induction Training) दिया जाएगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
BPSC office

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से लगभग चयनित होने वाले 1,70,000 शिक्षकों को नियुक्ति के उपरांत विभाग द्वारा शुरुआती प्रशिक्षण (Induction Training) दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह शुरुआती प्रशिक्षण (Induction Training) राज्य के 74 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों- राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद (SCERT), अध्यापक शिक्षा संस्थान, जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय तथा प्रखण्ड शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में संचालित किया जायेगा।


इन संस्थानों में पहले से ही बिहार के प्रारम्भिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। शुरुआती प्रशिक्षण (Induction Training) के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की सेवी ली जायेगी। इन्हें साधन सेवी (Resource Person) के रूप में जाना जायेगा।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अधिसूचना के अनुसार, साधन सेवी को इस कार्य के लिए मानदेय के रूप में प्रति कक्षा (90 मिनट) 1000 रुपये यात्रा भत्ता सहित भुगतान किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान साधन सेवी को शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भोजन व आवासन इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी ।


विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों से विभाग ने 5 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया है। ऐसे प्रोफेसर अपना आवेदन तीन जिलों के विकल्प के साथ राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद् (SCERT) के ई-मेल आईडी scerttrainingpatna@gmail.com पर भेज सकते हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान