Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दिघलबैंक सीमा पर कस्टम कार्यालय खोलने की मांग

किशनगंज के दिघलबैंक पंचायत भवन के सभागार में स्थानीय मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किशनगंज सांसद डॉ. मो.जावेद सहित नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा सुरंगा झापा नेपाल के दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :
Gram Panchayat Dighalbank office

किशनगंज: किशनगंज के दिघलबैंक पंचायत भवन के सभागार में स्थानीय मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किशनगंज सांसद डॉ. मो.जावेद सहित नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा सुरंगा झापा नेपाल के दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए।


बैठक के दौरान वक्ताओं ने भारत नेपाल के बीच सदियों से चले आ रहे रोटी बेटी के संबंध पर चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल और भारत के बीच पौराणिक संबंध है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच भौगिलिक, रहन सहन आदि चीजों में समानता है पर किन्ही कारणों से थोड़ी बहुत रिश्तों में कुछ दूरी देखी जा सकती है। सदस्यों ने दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर बनाने पर चर्चा करते हुए दिघलबैंक सीमा पर कस्टम कार्यालय खोलने की मांग की।

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

वक्ताओं ने कहा कि दिघलबैंक सीमा पर कस्टम कार्यालय खुल जाने से दोनों देशों के नागरिकों के साथ व्यवसाय के लिए बेहतर साबित होगा। बैठक के दौरान गत दिनों भारत सरकार द्वारा करायी गयी जांच में दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य सड़क के 22 किलोमीटर एकल लेन व अन्य सुविधाओं का आभाव के कारण तत्काल सीमा शुल्क कार्यालय खोलना संभव नहीं होने की बात पर मैत्री संघ के सदस्यों ने कहा कि गलगलिया में भी दिघलबैंक की तरफ एकल सड़क व अन्य सुविधाओं का आभाव है पर वहां सीमा शुल्क कार्यालय खुला है। दिघलबैंक भाया बहादुरगंज से बायसी तक चौड़ीकरण के साथ सड़क बनना पास हो गया है, जिसका निर्माण कार्य शुरू है। इस पर सांसद ने कहा कि वह एक बार फिर वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर सीमा पर सीमा शुल्क कार्यालय खोलने की मांग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से दिघलबैंक मुखिया पूनम देवी, गणेश कुमार सिंह, कोसी प्रदेश सभा के सदस्य लखी कुमारी गणेश, नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष अर्जुन बोहोश, उपाध्यक्ष कुमार मनी पोखरेल आदि उपस्थित थे।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?