Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
murdered reporter vimal singh yadav

अररिया में अपराधियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला जिले के रानीगंज प्रखंड का है। मृत पत्रकार विमल सिंह यादव दैनिक जागरण अखबार में प्रखंड रिपोर्टर के रूप में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे।


वह रानीगंज प्रखंड के बेलसरा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में रानीगंज बाजार के करीब ही अपना नया आवास बनाकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास कुछ लोग पत्रकार के रानीगंज स्थित आवास पर पहुंचे, और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आए अपराधी उनको गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद आनन-फानन में घायल विमल सिंह यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया। वहां स्थानीय लोगों के साथ जिले के पत्रकार इकट्ठा हो गए। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

सांसद ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। 2 दिन पहले ही एक दरोगा की समस्तीपुर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि साफ नजर आता है के बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन होगा, और इसमें संलिप्त जो भी अपराधी हैं, उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर पत्रकारों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत पत्रकार के भाई को भी कुछ वर्ष पहले अपराधियों ने इसी तरह से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

मृत पत्रकार के करीबी रहे मंटू विश्वास ने बताया कि 2019 में विमल यादव के भाई गब्बू यादव को उनके गांव बेलसरा में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गब्बू यादव बेलसरा पंचायत के सरपंच थे। उनका गांव के लोगों से किसी मामले को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आशंका जताई गई कि इसी पुराने विवाद को लेकर उनकी हत्या हुई है।

गब्बू यादव की हत्या का मामला अररिया जिला न्यायालय में चल रहा है। पत्रकार विमल यादव अपने भाई गब्बू यादव के हत्याकांड के इकलौते गवाह थे। विमल यादव की गवाही गुरुवार को जिला न्यायालय में होनी थी, लेकिन किसी कारण गवाही नहीं हो सकी थी।

अररिया पुलिस ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल निरीक्षण के क्रम में परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई गब्बू यादव की हत्या के मामले में मृतक विमल यादव भी गवाह थे। पुलिस ने परिजनों के हवाले से कहा है कि प्रथमदृष्टया हत्या का कारण पुरानी रंजिश है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क