Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च से, 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंटरी रिजल्ट जारी नहीं होगा। इनमें से बचे हुए रिक्त पदों को चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ दिया जायेगा, जो कि अगस्त में होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc third phase teacher recruitment exam from march 7

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 17 मार्च के बीच किया जायेगा। तीसरे चरण में प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और प्लस टू स्कूली शिक्षक पदों के लिये परीक्षा होगी।


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंटरी रिजल्ट जारी नहीं होगा। इनमें से बचे हुए रिक्त पदों को चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ दिया जायेगा, जो कि अगस्त में होगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

तीसरे चरण में कितने शिक्षक पदों के लिये परीक्षा होगी, इसको लेकर कोई निश्चित संख्या अतुल प्रसाद ने नहीं बताई। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस चरण में भी बड़ी संख्या में शिक्षक पदों के लिये परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।


तीसरे चरण की परीक्षा के लिये 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। हालांकि, परीक्षा तिथियों और ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को लेकर अतुल प्रसाद ने कहा कि ये संभावित तिथियां हैं और लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की वजह से इनमें बदलाव हो सकता है।

तीसरे चरण में शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत स्कूलों के शिक्षक पदों के लिये परीक्षा होगी। वहीं, इस बार पिछड़ा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अन्तर्गत स्कूलों के शिक्षक पदों के लिये परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि दूसरे चरण में इन शिक्षक पदों के लिये सप्लीमेंटरी रिजल्ट जारी हुआ था।

उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण में शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत स्कूलों के शिक्षक पदों के लिये हुई परीक्षा का सप्लीमेंटरी रिजल्ट जारी नहीं किया था। हालांकि, पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंटरी रिजल्ट जारी किया गया था।

आवेदन की तिथि तक जो भी अभ्यर्थी योग्य होंगे, वही इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं। यानी कि अपीयरिंग अभ्यर्थियों को इसमें मौका नहीं दिया जायेगा। वहीं, डोमिसाइल लागू करने के सवाल पर अतुल प्रसाद ने कहा कि इसका फैसला बिहार सरकार करेगी।

इस चरण में भी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। निगेटिव मार्किंग को लेकर अतुल प्रसाद ने कहा कि जब शिक्षक अभ्यर्थियों का लेवल कंबाइंड सर्विसेज के अभ्यर्थियों के लेवल के बराबर हो जायेगा, तब ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू करने को लेकर विचार किया जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान