Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: बेलवा पुल बंद होने से बढ़ गई सामानों की कीमत

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
nh327e belwa pul

अररिया में एनएच 327ई के बेलवा पुल के कमजोर और क्षतिग्रस्त होने से 11 मई से पुल पर भारी वाहनों के आवाजाही बंद है। प्रशासन के इस फैसले से आसपास के प्रखंडों में कंस्ट्रक्शन मटेरियल के साथ ही दैनिक इस्तेमाल के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमत में इजाफा हो गया है।


इसके पीछे वजह यह है कि पुल बंद होने से भारी वाहनों को दूसरा रूट लेना पड़ता है जिससे डीजल की अधिक खपत होती है। थोक में सामान मंगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि अधिक डीजल खपत होने के कारण वे इस खर्च को सामान की कीमत में जोड़ते हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

overturned truck on belwa pul in araria

त्रिसूलिया घाट वाली सड़क पर स्टोन चिप्स लदे ट्रक के पलट जाने की घटना को लेकर क्ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि बेलवा पुल बंद होने के कारण इस रास्ते से जा रहा था। ड्राइवर के मुताबिक, इस रूट से जाने पर अतिरिक्त दस किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे ट्रक के डीजल का खर्च भी बढ़ जाता है। पांच लीटर डीज़ल अधिक खर्च होता है जो माल के ऊपर ही जोड़ा जाता है। इससे सामान की कीमत बढ़ जाती है।


truck driver

लम्बी दूरी तय करने के चलते जोकीहाट, टेढ़ागाछ, पलासी, सिकटी प्रखंडों में घरेलू सामान के साथ बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। जोकीहाट के बिल्डिंग मैटेरियल्स के थोक विक्रेताओं ने बताया कि बेलवा पुल पर ट्रकों का परिचालन बंद होने से अब किशनगंज के रास्ते ट्रक चरघरिया पुल के उस पार तक ही आ पाता है।

उसके बाद वहां से ट्रैक्टर के माध्यम से माल जोकीहाट लाया जाता है। इस कारण ट्रक को गुलाबबाग से तकरीबन 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। जबकि अररिया होकर आने से सिर्फ 60 किलोमीटर ही दूरी होती है। इससे एक ट्रक में तीस लीटर अधिक डीज़ल खपत हो रही है। चरघरिया से माल ढुलाई के लिए ट्रैक्टर और अतिरिक्त मजदूर लगाना पड़ता है, तो इसका खर्च भी सामान की कीमत में ही जोड़ना पड़ता है। इससे कंस्ट्रक्शन मटेरियल के साथ ही खाने पीने के सामानों की कीमत बढ़ गई है।

लिंक रोड से गुजरता है ट्रक

एनएच 327ई पर ज़ीरो माईल के करीब हाइट बेरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस वजह से मालवाहक वाहन लिंक रोड होकर गुजरते हैं और जोकीहाट से वापस एनएच 327ई पकड़ लेते हैं और पुल से होते हुए गुजरते हैं। एनएचएआई ने पुल को बचाने के लिए हाइट बैरियर लगाया था, लेकिन वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।

बेलवा पुल की मरम्मत जरूरी

बेलवा पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि और कहा कि केवल वाहनों की आवाजाही रोकने की जगह पुल की मरम्मत होनी चाहिए। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुल के टूटे स्लैब को बदला नहीं गया है। इसके अलावा पुल के बीचों-बीच बने गड्ढों की मरम्मत और टूटे रेलिंग को बनाना भी जरूरी है क्योंकि अभी भी बेलवा पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। पुल की मरम्मत नहीं कराने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

commoner speaking with media in araria

समीक्षा करने के बाद होगी कार्रवाई : अररिया डीएम इनायत खान

सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द पुल की मरम्मत करवाने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि रूट बंद होने से सामान की कीमतों में वृद्धि हुई है। भारी वाहनों के लिए बेलवा पुल बंद होने से इसका असर क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहा है। जल्द पुल की मरम्मत कराने से लोगों को राहत मिलेगी।

अररिया डीएम इनायत खान ने बताया कि वह इस मामले की समीक्षा करेंगी और समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी को पुल मरम्मती का निर्देश दिया जाएगा।

araria dm inayat khan

किशनगंज में हाथियों का उत्पात जारी, मंत्री के आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं

मैं मीडिया का 17 मई सीमांचल बुलेटिन


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

One thought on “अररिया: बेलवा पुल बंद होने से बढ़ गई सामानों की कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान