Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: नहीं थम रहे दियारा क्षेत्र में किसानों-मजदूरों पर हमले, एक और मजदूर की हत्या

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा कोसी संगम तट के समीप दियारा में हथियारबंद अपराधियों ने खेत में काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
kursela diyara katihar murder case

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा कोसी संगम तट के समीप दियारा में हथियारबंद अपराधियों ने खेत में काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा कोसी संगम तट के समीप दियारा में दर्जनों मजदूर मकई के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच हथियार लिए आधा दर्जन अपराधी खेत में पहुंचे व मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक अपराधी ने एक मजदूर को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली चलते ही अन्य किसान व मजदूर खेत छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मृतक के गांव पहुंची, तो मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

मृतक अशोक मंडल चाय टोला के रहने वाले थे। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की भतीजी सीमा कुमारी ने बताया कि वह अपने चाचा व अन्य लोगों के साथ गंगा व कोसी संगम तट दियारा के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान हथियारों से लैस छह अपराधी खेत में पहुंचे और किसानों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक अपराधी ने उसके चाचा अशोक मंडल को गोली मार दी। गोली लगते ही अशोक मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

अशोक मंडल के बेटे शिव शंकर कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, “दोपहर 12 से 1 बजे के बीच यह घटना हुई। पापा की लाश 2 बजे तक घर लाई गई। मेरे पापा की किसी से दुश्मनी नहीं थी। दूसरे पक्षों में झगड़ा हो रहा था। पिता तो मज़दूरी करते थे मेरे बड़े पापा के खेत में। हमारा तो कोई लेना देना नहीं था इस विवाद से, पता नहीं क्यों मेरे पिता को गोली मार दी।”

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

इस घटना से दियारा क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों-किसानों में भय का माहौल है।

गंगा – कोसी संगम सहित दियारा क्षेत्र में अपराधी अपना वर्चस्व कायम करने के लिए अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं ताकि किसान मजदूर अपराधियों के भय से खेत में न जाएँ और अपराधी इनकी फसलों व खेतों पर कब्जा कर सकें। दो महीने पहले भी दियारा क्षेत्र में किसानों के साथ मारपीट और हत्या की वारदात हुई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क