Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

शिक्षक बहाली परीक्षा में अपीयरिंग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

परीक्षा में अपीयरिंग अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे यानी कि वैसे अभ्यर्थी जिनके प्रशिक्षण(बीएड या डीएलएड) की परीक्षा इस वर्ष के 31 अगस्त तक हो चुकी हो, वे भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc chairman atul prasad

बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) एक दो दिन में शिक्षक बहाली के लिए विज्ञापन निकालेगा। इसके लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर शिक्षक बहाली से संबंधित उठ रहे विभिन्न संशयों पर विस्तार से बात की।


इस परीक्षा में अपीयरिंग अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे यानी कि वैसे अभ्यर्थी जिनके प्रशिक्षण(बीएड या डीएलएड) की परीक्षा इस वर्ष के 31 अगस्त तक हो चुकी हो, वे भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। अगर 31 अगस्त तक प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम न भी निकला हो, तब भी अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षा से संबंधित एक और महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक परीक्षा का दूसरा पेपर जो 150 अंकों का होना था, अब उसको 120 अंकों का कर दिया गया है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

ज्ञात हो कि मेरिट सूची इसी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बनायी जाएगी। परीक्षा का पहला पेपर जो कि भाषा का है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 100 अंकों के भाषा का यह पेपर सभी अभ्यर्थियों (प्राथमिक से उच्च माध्यमिक) के लिए है।


उल्लेखनीय है कि अब प्राथमिक शिक्षकों के लिए 120 अंक के इस पेपर में बुनियादी गणित, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भूगोल तथा पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए अब दूसरे पेपर में 80 प्रश्न विषय से और 40 प्रश्न बुनियादी गणित, सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और भूगोल से संबंधित होंगे।

अभ्यर्थियों को ज़रूरी काग़ज़ात और दस्तावेज़(आवासीय प्रमाण-पत्र और आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र) आवेदन के समय ही देना होगा। इसके लिए आयोग ने दो-तीन सप्ताह का समय दिया है। विज्ञापन निकालने के दो-तीन सप्ताह के बाद ही आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान