भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश समिति में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
प्रदेश उपाध्यक्षों में सिद्धार्थ शंभु, भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया और संतोष पाठक शामिल हैं।
Also Read Story
शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। नंदलाल चौहान, प्रियम्बदा केशरी, सरोज झा, संतोष रंजन, गुरू प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविकम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव, अनिल ठाकुर और अमित दांगी को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलाव अरविन्द शर्मा को मुख्यालय प्रभारी, दिलीप मिश्र और जीतेन्द्र कुशवाहा को सह प्रभारी, राजेश तिवारी को कोषाध्यक्ष, आशुतोष कुमार और नितिन अभिषेक को सह-कोषाध्यक्ष, प्रवीण चन्द्र राय को कार्यालय मंत्री, डॉ. सुग्रीव और ज्ञान प्रकाश ओझा को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की निम्नवत घोषणा की जाती है: pic.twitter.com/DrNIem0QjD
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 9, 2023
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।