राज्य के माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 9 अगस्त से 23 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत एसटीईटी के दो पेपर की परीक्षा होगी। एक पेपर माध्यमिक (कक्षा 9-10) शिक्षकों के लिए तथा दूसरा पेपर उच्च माध्यमिक ( कक्षा 11-12) शिक्षकों के लिए होगा।
एसटीईटी परीक्षा की रूपरेखा और पाठ्यक्रम
एसटीईटी परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, और इसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। 100 अंकों के प्रश्न संबंधित विषय से और 50 अंकों के प्रश्न शिक्षण कला तथा अन्य दक्षता से पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रहेगा।
Also Read Story
एसटीईटी परीक्षा शुल्क
एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर रहेंगे। पहला पेपर माध्यमिक (वर्ग 9-1) के लिए तथा दूसरा पेपर उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) के लिए होगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी एक पेपर का परीक्षा शुल्क 960 रुपये और दोनों पेपर का परीक्षा शुल्क 1440 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए किसी एक पेपर के लिए 760 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये परीक्षा शुल्क रखी गई है।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 50 फीसद, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसद, एससी/एसटी, दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों को 40 फीसद अंक लाना होगा।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस पात्रता परीक्षा की वैधता जीवनपर्यन्त (लाइफटाइम) है।
आयु सीमा
परीक्षा में शामिल होने के लिए इस साल के अगस्त महीने की पहली तारीख को अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिला (सामान्य) के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा (महिला+पुरुष दोनों) के लिए 40 वर्ष, एससी और एसटी अभ्यर्थियों (महिला+पुरुष दोनों) के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
पेपर-I (वर्ग 9-10) के लिए शैक्षणिक योग्यताएं
पेपर-I की परीक्षा सामान्य विषय, ललित कला, नृत्य, संगीत और शारीरिक शिक्षा विषय के लिए आयोजित हो रही है। सामान्य विषयों में हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं।
सामान्य विषय के लिए योग्यताएं
- संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा स्नातकोत्तर (या इसके समतुल्य) उत्तीर्ण तथा एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड
- एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में चार वर्षीय बी.ए.एड या बी.एस.सी.एड
- संगीत विषय, ललित कला और नृत्य विषय के लिए न्यूनतम 50 फीसद अंकों के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अहर्ता होना चाहिए।
पेपर-II (वर्ग 11-12) के लिए शैक्षणिक योग्यताएं
पेपर-II की परीक्षा सामान्य विषय, वाणिज्य विषय, कंप्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान तथा संगीत विषय के लिए आयोजित की जाएगी। सामान्य विषयों में हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, अंग्रेज़ी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान शामिल हैं।
सामान्य विषय के लिए योग्यता
- संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण तथा एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड
- संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (या इसके समतुल्य) और एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ए.एड या बी.एस.सी.एड
- न्यून्तम 55 फीसद अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर तथा 3 वर्षीय एकीकृत बीएड+एमएड
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2023 के आयोजन एवं उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र भरे जाने के सम्बंध में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #STET_2023 #Biharhttps://t.co/kwcWeJ9YzX
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 9, 2023
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















