Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया हाईवे जाम, वेतन बढ़ाने की मांग

किशनगंज में 21 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी की सैकड़ों सेविका और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राज मार्ग 27 को जाम किया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
March by Aganbadi workers

किशनगंज में 21 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी की सैकड़ों सेविका और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राज मार्ग 27 को जाम किया। आंगनबाड़ी कर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पय बैठकर प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कर्मियों की मुख्य मांगो में सेविका और सहायिकाओं को सरकारी कर्मियों का दर्जा देने और समान काम के एवज में समान वेतन देने की मांगें शामिल थीं।


प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका विरोधी नीतियों के कारण सभी कर्मी आंदोलन करने पर मजबूर हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के द्वारा जितना कार्य लिया जाता है, उसके एवज में जो मानदेय दिया जाता है वह नाकाफी है।


आंगनबाड़ी सेविका रूपा कुमारी ने कहा कि इस वर्ष दो जनवरी से लगातार सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं काला बिल्ला लगाकर काम कर रही थीं और अपनी आवाज़ उठा रहीं थीं लेकिन सरकार ने उनके लिए कोई फैसला नहीं लिया। इसके बाद 10 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जब सरकार हमारी मांगें नहीं मानीं, तो आज मजबूर होकर हम सड़कों पर उतरे हैं।

सैकड़ों प्रदशनकारियों में से एक सबीना आज़मी ने कहा कि सरकार समाधान यात्रा कर अपनी समस्याओं का समाधान कर रही है, हमारा नहीं।

“हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। हमारा मानदेय बढ़ाया जाए। सभी विभाग में मानदेय बढ़ रहा है, लेकिन हमारा मानदेय नहीं बढ़ रहा है। देश में आटे चावल का दाम आसमान छू रहा है, लेकिन हमारा कोई मोल नहीं है। शिक्षा विभाग से लेकर जनगणना तक हम सरकार का सब काम करते हैं लेकिन बदले में हमारा शोषण हो रहा है। हम ने यहां जेल भरो आंदोलन के तहत सड़क जाम किया है। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई, तो हम 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे,” सबीना आज़मी ने कहा।

प्रदर्शन में शामिल एक और आंगनबाड़ी सेविका प्रतिमा पाल ने कहा, “हमलोग इसीलिए एन एच जाम किये हैं क्योंकि हमारा वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। 200 रुपए में हम लोग खटते हैं। सरकार कहती है कि नारियों को आगे बढ़ाओ, लेकिन सरकार को हमारा ख्याल नहीं है। अगर नितीश जी हमारी मांगों को पूरी नहीं करते तो हम उन्हें हरा कर ही छोड़ेंगे। हमारा नारा है- ‘जेल भरो या पेट भरो।’ इससे हमें नहीं डरना है।”

वही राष्ट्रीय राज मार्ग 27 को खाली करवाने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुप्ता ने आक्रोशित आंगनबाड़ी कर्मियों को समझा बुझाकर जाम को खाली करवाया। उन्होंने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने आगे कहा, “इनकी जो भी मांगें हैं वे जिला स्तरीय नहीं, सरकार स्तरीय हैं। इनका समाधान सरकार के स्तर पर संभव है, इसलिए इनके मांगपत्र को हम लोग सरकार को भेज रहे हैं।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान