Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: नेशनल हाईवे के पास से 14 चक्के वाली ट्रक चोरी

जलालुद्दीन पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपूर जिले के चाकुलिया के रहने वाले हैं। घटना बायसी में राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 से थोड़ी दूर पर रविवार रात 11-12 बजे के बीच घटित हुई है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Truck stolen from Dalkola

बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत बायसी में एक 14 चक्के वाली ट्रक चोरी हो गई है। इसको लेकर ट्रक का मालिक जलालुद्दीन ने बायसी थाने में एक आवेदन दिया है। जलालुद्दीन ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि ड्राइवर गलती से गाड़ी के अन्दर चाबी छोड़कर बाहर से गाड़ी को लॉक कर दिया था।


जलालुद्दीन पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपूर जिले के चाकुलिया के रहने वाले हैं। घटना बायसी में राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 से थोड़ी दूर पर रविवार रात 11-12 बजे के बीच घटित हुई है।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

ट्रक मालिक ट्रक द्वारा थाने में दिए आवेदन के मुताबिक, ट्रक बायसी के चोचा पोस्ट के पास खड़ा था। गाड़ी के ड्राइवर का घर करीब ही था, इसलिए वह ट्रक चोचा गोदाम के आस-पास खड़ा कर अपना घर चला गया था। रात एक बजे के करीब ट्रक मालिक को टोल प्लाजा पर पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आया। मैसेज को देखकर मालिक ने ड्राइवर से संपर्क किया तो पता चला कि वह अपने घर में सो रहा है।


रात में ही ट्रक मालिक जलालुद्दीन और ड्राइवर चोचा गोदाम (जहां पर ट्रक रखा हुआ था) के पास आया। इत्तेफाक से ट्रक में जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ था। ट्रक मालिक ने अपने मोबाइल से जीपीएस ट्रेकर को कनेक्ट किया तो पता चला कि गाड़ी करणदिग्घी के आस-पास है। थोड़ी देर में ही जीपीएस ट्रेकर से संपर्क टूट गया। दोनों ने बराई टोल प्लाज़ा तक अपने स्तर से गाड़ी की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हार कर ट्रक मालिक ने बायसी थाने में आवेदन दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे