Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: अवैध देह व्यापार के आरोप में एक होटल से 12 लोग गिरफ्तार

अररिया में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार को लेकर प्रशासन काफी कड़ा रुख अपना रहा है। एक ताज़ा मामले में पुलिस ने अररिया शहर में हो रहे देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
police raids a hotel in connection with sex racket

अररिया में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार को लेकर प्रशासन काफी कड़ा रुख अपना रहा है। एक ताज़ा मामले में पुलिस ने अररिया शहर में हो रहे देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की है।


बुधवार को पुलिस ने अररिया बस स्टैंड स्थित होटल पैराडाइज़ में छापामारी कर 9 महिला सहित 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। इस छापामारी में पुलिस ने होटल मालिक के अलावा अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

नगर थाना पुलिस के मुताबिक, होटल पैराडाइज में गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की गई थी। रेड के दौरान पुलिस टीम ने सभी कमरों की सघन तलाशी ली, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस के हाथ लगा है।


ज्ञात हो कि इसी हफ्ते पुलिस ने फारबिसगंज स्थित रेड लाइट एरिया में छापामारी कर 6 महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस टीम ने बताया कि पुलिस को लगातार बस स्टैंड स्थित एक होटल में अवैध रूप से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने एक टीम का गठन किया था। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ रामपुकार सिंह को सौंपा गया। टीम में सदर थानाध्यक्ष शिव शरण साह, सब इंस्पेक्टर शिल्पा कुमारी और बीएमपी के जवान शामिल थे।

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें होटल संचालक और होटल के मैनेजर आदित्य कुमार के अलावा किशनगंज स्थित कोचाधामन के इमदाद अख्तर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को छोड़ने की कागज़ी प्रक्रिया चल रही है। होटल के संचालक सहित तीनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क