Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पश्चिम बंगाल: उत्तर दिनाजपुर में पंचायत चुनाव हिंसा में TMC प्रत्याशी की मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओ के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में टीएमसी उम्मीदवार मोहम्मद शहंशाह के सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
ward member candidate shahanshah killed in bengal panchayat election violence

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओ के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में टीएमसी उम्मीदवार मोहम्मद शहंशाह के सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं, झड़प के दौरान दोनों पार्टियों के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए।


घटना किशनगंज जिले से सटे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया अंतर्गत विद्यानंदपुर पंचायत के भेभरा गांव की बूथ संख्या 192 की है। मृतक के परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाकर अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने बताया कि मृतक मोहम्मद शहंशाह टीएमसी से चाकुलिया ब्लॉक के विद्यानंदपुर पंचायत से वार्ड मेंबर के पद पर चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साजिश के तहत कबूतर खुपी बूथ पर हंगामा कर प्रत्याशी शहंशाह को बूथ से बाहर निकाला और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच बचाव में आये दर्जनों टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनका इलाज किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

जख्मी लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने कि पुष्टि की। चिकित्सक ने कहा कि तीन लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया है।


MGM मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह बिहार से बीजेपी एमएलसी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव की तरह इस बार भी टीएमसी के कार्यकर्ता बूथों पर गुंडागर्दी कर रहे थे। बंगाल प्रशासन भी टीएमसी कार्यकर्ताओं को मदद पहुंचा रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच हाथपाई हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान