Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

30 ग्राम स्मैक व 1.26 लाख रुपए की नेपाली करेंसी के साथ नेपाली नागरिक सहित तीन गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिकटी थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार नेपाली नागरिक का नाम चितरा कुमार रपल बताया जाता है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
araria police seized smack

अररिया: 30 ग्राम स्मैक और एक लाख 26 हजार नेपाली करेंसी के साथ सिकटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


इस कार्रवाई में तस्करी में उपयोग की गई बाइक और दो मोबाइल को भी जब्त किये गये हैं।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

एसपी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार की रात सिकटी थाना क्षेत्र की खोरागाछ पंचायत अन्तर्गत काली चौक वार्ड नंबर आठ से 30 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली यूवक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।


एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिकटी थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार नेपाली नागरिक का नाम चितरा कुमार रपल बताया जाता है।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नेपाल में शनिचरी पथड़ी, थाना पथड़ी जिला मोरंग का रहनेवाला है। उसने बताया कि यह स्मैक उसने सिकटी के काली चौक से एक लाख चौबीस हजार नेपाली रुपये देकर खरीदा है। वह सिकटी के एक युवक से स्मैक खरीदता है। नेपाली नागरिक से मिले मोबाइल नंबर को तकनीकी सेल को भेजा गया। उसके सत्यापन के उपरांत पुलिस को पता चला कि यह नंबर सिकटी के भपटिया उत्तरटोला का है।

पुलिस ने गिरफ्तार नेपाली नागरिक के वाट्सएप को चेक किया, तो पाया कि वाट्सएप के जरिये काफी बातचीत हुई है।

एसपी ने बताया कि डेढुआ पंचायत अन्तर्गत भपटिया वार्ड नंबर 11 निवासी गौरव कुमार काली चौक खोरागाछ में लैपटॉप की दुकान चलाता है। सिकटी पुलिस ने इसी लैपटॉप की दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और एक लाख 26 हजार नेपाली करेंसी के साथ गौरव कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गौरव कुमार ने बताया कि वह ये स्मैक उसे लालगंज पूर्णिया का मनोज कुमार दास लाकर देता है। उसी स्मैक को उसने नेपाली नागरिक के हाथ बेचा था।

एसपी ने बताया कि स्मैक के सरगना की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह को सौंपा गया। टीम में सिकटी थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी, बरदाहा ओपी अध्यक्ष कुमारी जुली, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार शामिल रहे। टीम ने पूर्णिया के लालगंज में छापेमारी कर एक अन्य आरोपी मनोज कुमार दास को भी गिरफ्तार किया।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि पांच महीने पहले सिकटी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में सिकटी थाना क्षेत्र के बौका मजरख गांव के वार्ड नंबर एक से नशे के कारोबार में संलिप्त शरीफ नाम के शख्स के घर से 84. 6 ग्राम स्मैक, 750 ग्राम गांजा और 47 हजार 110 रुपये की नेपाली करेंसी, वजन करने वाली माइक्रो मशीन, 189 पीस ब्लेड, 21 स्मार्ट फोन, एक टेबलेट, एक कैमरा व नशे की गोलियां जब्त की थीं। इस कार्रवाई के दौरान वहां से भाग रहे पांच नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया था ।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क